खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र के तुमनार नदी घाट के पास कुछ नक्सलियों के आने की आसूचना पर डीआरजी तथा बस्तर फाइटर की टीम के द्वारा नियमित गस्त एवं जांच के लिए रवाना हुए थे। अभियान के दाैरान नेलगोड़ा तुमनार के नदी घाट के पगडंडी के पास जैसे ही टीम पहुंची पुलिस बल को देखकर कुछ लोग छिपने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी लगाने वाली दो महिला सहित पांच नक्सलियों को डीआरजी के साथ ही बस्तर फाइटर की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियाें से पूछताछ करने पर अपना नाम कुमारी रमशिला ओयाम 22 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, कुमारी कोल्लो ओयाम 27 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, रामू ओयाम 38 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर और बुधरु ओयाम 28 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर तथा लखमू ओयाम 45 वर्ष निवासी बोडगा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर ने बताया कि नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से प्रेशर कुकर बम, वायर, बैटरी, पटाखा, माचिस, सबल, फावड़ा आदि सामग्री बरामद की गई। गिरफ्तार नक्सलियों ने बताया कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी लगाने के लिए जगह की रेकी कर रहे थे। पुलिस टीम को आता देख मौके से भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

