खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान‘‘माड़ बचाओ अभियान’’ एवं लगातार जिले में नये सुरक्षा कैंप के खाेले जाने एवं मुठभेड़ में बड़े नक्सली कैडर के मारे जाने से नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षाबलाें के बढते दबाव के फलस्वरूप नक्सली लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इससे नक्सल मुक्त अबूझमाड़ का सपना सकार हाे रहा है। इसर कड़ी में माड़ डिवीजन कुतुल/नेलनार एरिया कमेटी में सक्रिय 6 लाख के ईनामी 6 महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। विदित हाे कि वर्ष 2024 से अब तक कुल 98 बड़े/छोटे कैडर के नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 लाख के ईनामी आत्मसमर्पित नक्सलियाें में 1. पायके मण्डावी पिता दसरू उम्र 20 वर्ष निवासी ओयंगेर पंचायत मण्डाली थाना ओरछा जिला नारायणपुर पद- नेलनार एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख, 2. रैनी वड्डे पिता पुसू उम्र 26 वर्ष जाति माड़िया साकिन मापंगल पंचायत कच्चापाल थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख, 3. मोडडे गोटा पिता सोनसाय उम्र 24 वर्ष जाति माड़िया साकिन कस्तुरमेटा पंचायत पदमकोट थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख, 4. पण्डरी गोटा उर्फ सुनिता पिता बत्तेराम उम्र 25 वर्ष जाति माड़िया साकिन कस्तुरमेटा पंचायत पदमकोट थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस सदस्य, ईनामी-1 लाख, 5. ज्योति उसेण्डी पिता स्व. सुखराम उम्र 28 वर्ष जाति माड़िया साकिन तोके पंचायत कच्चापाल थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस/सीएनएम सदस्य, ईनामी-1 लाख, 6. शीतल वड्डे उर्फ मुरी पिता स्व. कटिया उम्र 21 वर्ष जाति माड़िया स्थाई पता निवास, पंचायत घमण्डी वर्तमान पता कस्तुरमेटा थाना कोहकामेटा जिला नारायणपुर पद- कुतुल एलओएस/सीएनएम सदस्य, ईनामी-1 लाख ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आने वाले समय में और भी नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण करने की गोपनीय आसूचना है। आत्मसमर्पण कराने में नाराणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी का योगदान है। इस प्रकार नक्सलियों के हो रहे आत्मसर्पण से शीर्ष नक्सली कैडर के लिए बड़ा नुकसान हुआ है। अब नक्सल मुक्त माड़ बचाव अभियान की कल्पना साकार रूप ले रहा है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

