खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंर्तगत मांझी आठगांव में एक तेज रफ्तार टैंकर चालक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में मौके पर ही तीनों बाइक सवारों युवकाें की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से एक टैंकर रायपुर की ओर जा रही थी, इसी दौरान मांझी आठगांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाईक के साथ टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार छोटे राजपुर निवासी राकेश मरकाम (25), अनुराग मरकाम (30) और प्रदीप नेताम (19) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल के साथ ही घटनास्थल पहुंच गये। वहीं आज शनिवार काे तीनाें मृतक युवकाें के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

