Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 18 साल पहले 10 दिन की पैरोल पर निकला हत्या का दोषी अब तक लापता, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जेल प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
- 50 लाख की चोरी और पुलिस की सुस्ती पर बवाल: व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI को फोन लगा कर कहा- ‘पुलिस भेजिए और मुझे छुड़ाएं’
- ACB-EOW की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी- CM विष्णुदेव साय
- आज कार्तिक पूर्णिमा की शाम 5 में से करें कोई भी एक उपाय, धन संकट-दरिद्रता होगी दूर, माता लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न!
- WTC 2025-27 फाइनल की रेस हुई रोमांचक: जानिए क्वालिफिकेशन का पूरा गणित और टीम इंडिया के पहुंचने का समीकरण
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: मंडे टेस्ट में ‘रामायण’ ने मारी बाजी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट
- रसोई का ‘अमृत’ या बेकार पानी? चावल के माड़ के सेवन से शरीर को होने वाले फायदे
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत के जिले के नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज मुंगेली नगर पालिका और लोरमी नगर पंचायत अंतर्गत गली मोहल्लों, सड़क मार्ग, डिवाइडर सहित विभिन्न चौंक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही नागरिकों को अपने घर के साथ आसपास को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। बता दें कि कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों को स्वच्छ बनाए रखने लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिला कांग्रेस भवन बिलासपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस ग्रामीण एवं शहर की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम से हम आश्चर्य चकित है। अपेक्षानुसार परिणाम नहीं आने से छत्तीसगढ़ की जनता एवं कांग्रेस कार्यकताओं को आश्चर्य हुआ। लगभग सभी माध्यमों से सरकार की रिपीट होने की खबर पुख्ता थी, परिणाम से कार्यकर्ता पदाधिकारी हताश निराश कतई नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, जोन एवं सेक्टर अध्यक्षों को आव्हान करते हुए कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव हेतु कमर कस कर तैयार रहना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा ईतवारी बाजार, संजय मार्केट में मोबाईल वाट्सअप मैसेज से ऑनलाइन अंको पर रूपये का हार-जीत का दांव लगाकर, जुआ सट्टा खेला रहे हैं। सूचना पर संदिग्धों की पहचान कर, रेड कार्यवाही कर 02 आरोपियों फिरोज खान उर्फ राजा निवासी इंदिरा वार्ड एवं सुरेश गुप्ता निवासी मेटगुडा जगदलपुर को गिरफ्तार कर 03 नग एन्ड्रायड मोबाईल और 02 नग वाट्सअप में रूपये का हारजीत का दांव लगाकर आनलाईन जुआ सट्टा खेलाते पाये जाने पर उनके कब्जे से पृथक-पृथक 05 नग मोबाईल, नगदी रकम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर जिले के बाबूसेमरा में आयोजित लोकार्पण, भूमिपूजन एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां स्वच्छता दीदियों को 83 ई-रिक्शा का वितरण किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जगदलपुर जनपद के 10 गांव के स्वच्छता दीदियों को ई- रिक्शा प्रदान किया। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर जिले को 100 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन कार्यों में 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रुपए राशि के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे पर जगदलपुर पहुंचे। माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ में वन मंत्री केदार कश्यप और वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी भी उपस्थित रहे। इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम के साथ ही बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसपी शशि मोहन सिंह सहित अन्य उपस्थित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर 31 जनवरी तक धान की खरीदी की जा रही है। इस साल बस्तर जिले में 24 लाख टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, अभी तक 22 लाख 936 हजार टन धान की खरीदी कर ली गई है। गणतंत्र दिवस, शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण धान खरीदी बंद रहेगी। ऐसे में अब मात्र 03 दिन शेष बच गया है, और लक्ष्य से अभी भी लगभग 02 लाख क्विंटल दूर है। समर्थन मूल्य और खरीदी की सीमा बढऩे, असमय वर्षा, विधानसभा चुनाव, तीज-त्यौहार समेत कई कारणों से…
निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज आकांक्षा आवासीय विद्यालय सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश सोनी, विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय अग्रवाल, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण प्रियंका अग्रवाल, अपर कलेक्टर द्वय एस पी वैद्य, गुड्डू लाल जगत मंचस्थ रहे। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश सोनी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने तथा लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की ठोस तैयारियों में जुट गयी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में अल्पसंख्यक वर्ग के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुये लोक कल्याणकारी कार्यो का प्रचार-प्रसार करते हुये मोदी मित्र बनायेगा। छत्तीसगढ़ में 10 हजार मोदी मित्र बनाने का लक्ष्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निर्धारित किया है। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पहली लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी पांच जिलों केभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुये।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ को छोडक़र देश के बाकी हिस्सों में नक्सलियों पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, वह भी छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कुछ अंदरूनी इलाकों में इसका ज्यादा असर दिखता है। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के साथ ही नक्सलियों के खिलाफ बस्तर संभाग के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन अभियान तेज कर दिया गया है। नक्सलियों से निर्णायक लड़ाई लडऩे के लिए केंद्र सरकार सीआरपीएफ की 40 नई कंपनियों को बस्तर में तैनात करने जा रही है। वहीं इस वर्ष 2024 में नक्सल प्रभावित इलाकों में करीब 45 नए सुरक्षा कैंप खोलने का भी लक्ष्य रखा गया…
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एक्शन मोड में, कहा- एक-एक शिकायत की कराएंगे जांच, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व सरकार में शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी करने वालों अब जल्द ही गाज गिरने वाली है। इस मामले की जांच के आदेश शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दे दिया है। मंत्री बृजमोहन ने कहा, एक-एक शिकायत की जांच कराएंगे। दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा। शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने कहा, कुछ शिकायतों पर जांच के लिए निर्देश दिया है। और भी शिकायत मिलेगी तो जांच के निर्देश दिए जाएंगे। जांच में चाहे कोई भी दोषी हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। भर्ती में विषय बाध्यता ख़त्म किया गया है, इसे लेकर मंत्री बृजमोहन…

