Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। समारोह में राज्यपाल के सचिव अमृत कुमार खलखो, राज्यपाल के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव सहित राजभवन सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है।  

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए बलिदान करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं। यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सीमाओं पर रक्षा करने वाले हमारे प्रहरियों और सुरक्षा बलों के जवानों को उनके योगदान के लिए नमन किया है।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि हमारा देश 26 जनवरी 1950 को गणतंत्र बना और यह दुनिया के विशालतम गणतंत्रों में से एक है। यह दिवस स्वतंत्रता, समानता, और भाईचारे के प्रतीक के रूप में हमें जोड़ता है।हमारे गणतंत्र दिवस का उद्देश्य हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का स्मरण करना है, जिन्होंने हमें एक आधुनिक,…

Read More

बस्तर जिले को 100 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात कार्यक्रम में महिला समूहों को स्व-रोजगार हेतु 30 करोड़ रूपए ऋण का भी किया वितरण खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बस्तर। बस्तर जिले को 100 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगातकार्यक्रम में महिला समूहों को स्व-रोजगार30 करोड़ रूपए ऋण का भी किया वितरणऋण वितरण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के बुरुंदवाड़ा सेमरा में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बस्तर जिले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री अरूण साव शामिल हुए। इस दौरान महाविद्यालय पहुंचने पर पुष्पाहार से उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना, राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत गायन के साथ किया गया। उपमुख्यमंत्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वामी विवेकानंद, पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम जैसे महान विभूतियों का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज गुरुवार को नमो नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन जिले की तीनों विधानसभाओं में किया गया। नमो नव मतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाईव कान्फ्रेंस के माध्यम से नवमतदाताओं से सीधा संवाद किया। जगदलपुर में वीर सावरकर भवन, बस्तर विधानसभा में ग्राम किंजौली व चित्रकोट विधानसभा में ग्राम पंचायत परपा में अलग अलग नमो नव मतदाता सम्मेलन आयोजित हुआ। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाईव कान्फ्रेंस के जरिये नव मतदाताओं से जुड़े और उनसे संवाद किया। नमो नव मतदाता सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा नव मतदाता शामिल रहे। वीर…

Read More

बुलडोजर चलाना भाजपा का अतिवादी चरित्र खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा सरकार द्वारा की जा रही बुलडोजर की कार्यवाही को कांग्रेस ने भाजपा का अलोकतांत्रिक और अतिवादी चरित्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि यह भय और आतंक फैलाने के लिये की गयी कार्यवाही है। अपराधी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही होनी चाहिये। अपराधी कोई भी हो कानून से बड़ा नहीं हो सकता। अपराध और अपराधी के खिलाफ कार्यवाही के लिये बाबा साहब का संविधान है। यदि किसी ने अपराध किया है तो कानून के अनुसार पुलिस कार्यवाही करें और न्यायालय उस पर…

Read More

मुख्यमंत्री ने किलेपाल और नगरनार में महाविद्यालय खोलने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमिपूजन और लोकार्पण के बाद सभा का संबोधन छेरछेरा की बधाई देने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में बस्तर की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और 12 में से 08 विधानसभा सीटों पर जीत दिलाई, उसके लिए आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा। अभी समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, और बाकी राशि एकमुश्त जल्द ही दी जाएगी। महतारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। अक्सर देखा गया है कि दुर्घटना या किसी अन्य वजह से किसी की मृत्यू हो जाने के बाद अस्पताल से शव को ले जाने परिजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सरकारी अस्पताल हो या निजी अस्पताल कहीं भी ऐसी स्थिति निर्मित होने पर शव ले जाने के लिए काफी खर्च कर एंबुलेंस या अन्य वाहन की सेवा लेनी होनी है। ऐसी स्थिति में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को और अधिक परेशानी होती है। इस समस्या को देखते हुए जीव रानी देवी वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सहरानीय पहल की जा रही है। संस्था द्वारा अस्पताल से शवों…

Read More