मुख्यमंत्री ने किलेपाल और नगरनार में महाविद्यालय खोलने की घोषणा
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमिपूजन और लोकार्पण के बाद सभा का संबोधन छेरछेरा की बधाई देने के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में बस्तर की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और 12 में से 08 विधानसभा सीटों पर जीत दिलाई, उसके लिए आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जाएगा। अभी समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, और बाकी राशि एकमुश्त जल्द ही दी जाएगी।
महतारी वंदन योजना के अंतर्गत साल भर के 12 हजार रुपये भी जल्द ही जारी करेंगे। तेंदूपत्ता संग्राहक बोनस योजना भी जल्द शुरू होगा जिसमें उन्हें 4500 रुपये बोनस की पात्रता भी होगी। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारी सरकार मोदी की हर गारंटी को पूरा करेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किलेपाल और नगरनार में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार को सिर्फ डेढ़ महीने हुआ है, लेकिन हम मोदी की गारंटी पर चल पड़े हैं। जिसके तहत हमने 18 लाख घरों के निमार्ण का निर्णय लिया। हमने सुशासन दिवस पर दो साल के बकाया धान का बोनस 3716 करोड़ रुपये किसानों के खाते में भेज दिया। पीएससी में हुए घोटाले पर प्रधानमंत्री ने कहा था इस पर कार्रवाई होगी। हमने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी।
उन्होंने कहा कि सौ करोड़ से ज्यादा के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन मिशन की घोषणा देश के प्रधानमंत्री ने की थी जिसके कारण देश के हर घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। अब कचरे का भी उपयोग किया जा रहा है, कचरे को रिसाइकिल करके उससे कई चीजें बनाई जा रही है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। हम सरकारी खर्चे में छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे इसके लिए रामलला योजना शुरू की जा रही

