खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्तियों के द्वारा ईतवारी बाजार, संजय मार्केट में मोबाईल वाट्सअप मैसेज से ऑनलाइन अंको पर रूपये का हार-जीत का दांव लगाकर, जुआ सट्टा खेला रहे हैं। सूचना पर संदिग्धों की पहचान कर, रेड कार्यवाही कर 02 आरोपियों फिरोज खान उर्फ राजा निवासी इंदिरा वार्ड एवं सुरेश गुप्ता निवासी मेटगुडा जगदलपुर को गिरफ्तार कर 03 नग एन्ड्रायड मोबाईल और 02 नग वाट्सअप में रूपये का हारजीत का दांव लगाकर आनलाईन जुआ सट्टा खेलाते पाये जाने पर उनके कब्जे से पृथक-पृथक 05 नग मोबाईल, नगदी रकम 7200 रूपये एवं 20 नग सट्टा पर्ची को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा छग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क)7(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, कार्यवाही उपरांत दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- विशेष लेख – तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर दुर्घटना में डूबे युवा की खोज के लिए विशाखापट्टनम से आयेगा भारतीय नौसेना का विशेष गोताखोर दल
- बस्तर की नई पहचान पर्यटन से गढ़ने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ऑपरेशन बाज के तहत बड़ी कार्रवाई: 291 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिलाओं ने मनाया सावन सुंदरी उत्सव, मनीषा बनीं सावन क्वीन
- महिला मोर्चा मुंगेली का सावन उत्सव उमंग एवं उल्लास के साथ संपन्न

