खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत के जिले के नगरीय निकायों में विशेष स्वच्छता अभियान जारी है। इसी कड़ी में आज मुंगेली नगर पालिका और लोरमी नगर पंचायत अंतर्गत गली मोहल्लों, सड़क मार्ग, डिवाइडर सहित विभिन्न चौंक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की साफ-सफाई की गई। इसके साथ ही नागरिकों को अपने घर के साथ आसपास को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
बता दें कि कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों को स्वच्छ बनाए रखने लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और लोगों को भी साफ-सफाई के लिए प्रेरित कर रहे है। अभियान अंतर्गत नगरीय निकायों के गली-मोहल्लों और चौंक-चौराहों में साफ-सफाई की जा रही है। वहीं नगर पालिका सीएमओ द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। इस हेतु उनके द्वारा विभिन्न चौंक-चौराहों में स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया जा रहा है।
Trending
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार
- CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी
- नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
- जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’
- कोंडागांव प्रशासन की तत्परता से ग्राम उलेरा में रुकवाया गया बाल विवाह
- 30.67 लाख के नारायणपुर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
- कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे के फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
- बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा

