खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की ठोस तैयारियों में जुट गयी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में अल्पसंख्यक वर्ग के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित करेगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुये लोक कल्याणकारी कार्यो का प्रचार-प्रसार करते हुये मोदी मित्र बनायेगा। छत्तीसगढ़ में 10 हजार मोदी मित्र बनाने का लक्ष्य भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने निर्धारित किया है। भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पहली लोकसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गयी। जिसमें बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी पांच जिलों के
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुये। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सकील अहमद बैठक में उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुये भाजपा अल्पसं यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सकील अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनाव निकट आ गया है। प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ भाजपा अल्पसं यक मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता कर्मठता से कार्य करे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हुये कार्य व योजनाओं के साथ अल्पसं यक वर्ग से स्नेह संवाद स्थापित कर मोदी मित्र बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष सकील अहमद ने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग का विकास भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों के साथ वोट बैंक व तुष्टिकरण की राजनीति कर छलावा किया है। मोदी सरकार में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस, जनधन खाता सहित अन्य योजनाओं का सीधा लाभ सभी को मिला है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिये कार्यकर्ता कमर कस कर जुट जायें। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की लोकसभा स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री शाहीद खान, मखबूर इकबाल, प्रदेश मंत्री रफीक खान, रजिया खान, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, शेख सिद्दीक,अज़ीज़ खान, हमीद हुसैन, मो.अशरफ, अब्दुल रहीम, चंदा बानो,शेख जमील, दिलावर कापडिय़ा आदि मौजूद रहे।

