Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। डा. भागीरथी गौरहा ने 85 वर्ष की अवस्था में अपने कर्मभूमि अम्बिकापुर में अंतिम सांस ली। आज 12.02.2024 को प्रातः 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस अपने कर्मभूमि मे ली। वे सरगुजा के प्रसिद्ध समाजसेवी, राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाचार्य, गजानन माधव मुक्तिबोध पुरस्कृत सहित कई सम्मान प्राप्त करने वाले और गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध रहे। डा. गौरहा ने वर्ष 1961 से अम्बिकापुर में एक शिक्षक के रुप में कार्य आरंभ किया था फिर वे एनसीसी अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, रेडक्रास काउन्सिलर एवं सचिव, आस्था निकुंज वृद्धाश्रम के फाउन्डर सहित उच्च कोटि के पौराणिक, भागवताचार्य, ज्योतिषाचार्य और संस्कृत भाषा के…

Read More

बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वर्ष 2047 में विकसित छत्तीसगढ़ का जिम्मा संभालने की जिम्मेदारी जिस पीढ़ी पर होगी, उन्हें तैयार करने और गढ़ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के बच्चों से निरंतर संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आज विधानसभा परिसर का निरीक्षण करने आये बेमेतरा के एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल के बच्चों से विधानसभा कार्यालय कक्ष में मुलाकात की और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। बच्चे विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे…

Read More

1 लाख 35 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की ओर से वार्षिक परीक्षाओं के लिए समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके अनुसार बीए, बीकाम, बीएससी, बीसीए की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं, जबकि एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमए इतिहास समेत अन्य पीजी कक्षाओं की परीक्षाएं अप्रैल में शुरू होंगी। पहली बार विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं। पहली पाली सुबह आठ बजे से और दूसरी पाली दोपहर एक बजे से शुरू होगी। इससे पहले परीक्षाएं तीन पालियों में होती थीं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई में बीते माह हुए 12वीं कक्षा के छात्र शिवम साव की हत्या के मामले में निगम ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया है। निगम ने पटवारी और आरआई की रिपोर्ट के आधार पर बनाए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। मौके पर सीएसपी आशीष चन्द्राकर, तहसीलदार गुरुदत्त पंचभाई समेत थाना प्रभारी और निगम का अमला मौजूद रहा। बता दें कि बीते माह 20 जनवरी की रात बारहवीं के छात्र शिवम साव की पांच आरोपियों ने मामूली विवाद पर आरोपियों ने शिवम को चाकू मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। भाजपा की उपाध्यक्ष लता उसेंडी को ओडि़सा राज्य का सह प्रभारी बनने के बाद आज सोमवार को राज्य के प्रभारी विजय पाल तोमर के साथ प्रथम ओडि़सा प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पूर्व मंत्री व सांसद प्रताप चंद्र सारंगी, शारदा प्रसाद, पार्वती परीदा, महेश्वर साहू एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियो के द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर ओडिसा के प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर के साथ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी उड़ीसा के पदाधिकारियों व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रताप चंद्र सारंगी द्वारा किए गए स्वागत के लिए सभी का…

Read More

नक्सली जल जीवन मिशन कार्य में लगी जेसीबी भी ले गए अपने साथ खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत टेकलगुड़ा-जोन्नागुड़ा इलाके में जल जीवन मिशन का काम करने पंहुचे दो पेटी कांट्रेकटर शेख लतीफ एवं शेख निजाम तथा दो जेसीबी आपरेटर मनोज जुमला एवं जितेंद्र का न​क्सलियों ने अपहरण कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी जेसीबी भी अपने साथ ले गए हैं। इस नक्सली अपहरण के बाद अपहृत लोगों के परिजनों ने नक्सलियों से रिहाई की अपील की है। गौरतलब है कि अपरहण की वारदात जिस इलाके में हुई है, उसे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-पंकज शुक्ला-अंबिकापुर। शहर मे डिगमा ग्राम नेहरुनगर में अवैध तरीके सें भूमि पर हो रहा हैं शासन प्रशासन के नाक कें निचे हों रहा हैं। निर्माण कार्य जैसा कीं 11 एकड भूमि पर विष्णु धर मंडल कें द्वारा हाईकोर्ट का बेखौफ उल्लंघन किया जा रहा है। जबकी हाईकोर्ट के दस्तावेज पर साफ शब्दों में अगले हियरिंग कीं तारीख भी साफ शब्दों तारीख दर्शाया गया हैं। लेंकिन यह निर्माण कार्य किसके सहमति पर हो रहा है यह एक बडा सवालिया निशान खडा करता हैं। जबकी शहर सें सभी वरिष्ठ अधिकारीयों का बंगला कार्यालय सटा हुआँ हैं। उसके बाद भी…

Read More

महिलाएं सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 46 लाख 22 हजार 926 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के छठे दिन की कार्यवाही जारी है। विधानसभा में कर्ज नहीं पटा पाने से आत्महत्या करने वाले नारायणपुर के किसान हीरू का मामला उठा। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने ध्यानाकर्षण के जरिये सदन में ये मामला उठाया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष में जमकर तीखी बहस हुई। वहीं सत्तापक्ष के जवाब से नाराज विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया। सदन में सोमवार को ध्यानाकर्षण के जरिये किसान के आत्महत्या का मामला उठाते हुए कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि किसान हीरू ने 1 लाख 82 हजार रुपये का कर्ज बैंक से लिया…

Read More

सनातन धर्म में पूजा करते समय कई चीजों का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी होता है। इनका इस्तेमाल कर व्यक्ति सभी परेशानियों को दूर कर सकता है। ऐसी ही एक चीज का नाम लौंग है। लौंग के बारे में कहा जाता है कि माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा में इसका इस्तेमाल करने से उनका आशीर्वाद आपको प्राप्त हो जाता है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने विस्तार से बताया कि लौंग का इस्तेमाल किस तरह किया जा सकता है। मां लक्ष्मी की आरती में करें लौंग का उपयोगमां लक्ष्मी की आरती करते समय…

Read More