Author: admin

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणालीछत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 12 फरवरी की स्थिति में 54 लाख 03 हजार 620 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण…

Read More

कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने किया अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु ईव्हीएम मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच कार्य कृषि उपज मंडी परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य राजनैतिक दलों की उपस्थिति में 05 फरवरी 2024 से ईसीआईएल के इंजीनियरों के द्वारा किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रणबीर शर्मा द्वारा आज दोपहर ईव्हीएम/वीवीपैट मशीनों के किए जा रहे प्रथम स्तरीय जांच कार्य का अवलोकन किया। डिप्टी कलेक्टर, एवं नोडल ईवीएम धनराज मरकाम ने बताया कि तक़रीबन 80 प्रतिशत एफ.एल.सी. का कार्य पूरा हो गया है। एफ.एल.सी. कार्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री चन्द्र कुमार अजगल्ले के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम बिजराकापा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों को काूननी जानकारी दी गई और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान दिव्यांग सुरेन्द्र निषाद द्वारा ट्रॉई-साईकल की मांग की गई, जिस पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आज जिला एवं सत्र न्यायालय में दिव्यांग को पात्रतानुसार ट्राई-साईकल उपलब्ध कराया गया।

Read More

ग्राम बिजराकछार में 250 महिलाओं ने भरा आवेदन खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन को बढ़ावा देने तथा स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार लाने ‘महतारी वंदन योजना’ शुरू की है, जिसे लेकर मैदानी क्षेत्रों के साथ सुदूर वनांचल ग्रामों की महिलाओं में खुशी की लहर है। योजना का लाभ लेने विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बिजराकछार में एक ही दिन में 250 महिलाओं ने आवेदन भरा। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी ग्राम पंचायतों और आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा…

Read More

मेरठ। मेरठ प्रशासन ने ओयो के साथ मिलकर मेरठ के होटलों में मानव तस्करी सहित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का हिस्सा बनते हुए, ओयो के ब्रांड का ग़ैरकानूनी रूप से इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, कानूनी एजेंसियों की उच्चतम प्राथमिकताओं में से एक होगी। ग्राहकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध कंपनी ने एक सेमिनार का आयोजन किया, जिसमें मेरठ प्रशासन के साथ साझा करके जागरूकता बढ़ाने, हितधारकों को शिक्षित करने, और मेरठ के होटलों में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ एक सहयोगी दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए। शहर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भाटापारा। विधायक इंद्र साव सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दामाखेड़ा से गुजरने वाली नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। इतना ही नहीं नाराजगी जताते हुए विधायक इंद्र साव कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। दरअसल, अवैध शराब बिक्री के खिलाफ 5 फरवरी से अनिश्चित कालीन धरने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के चलते आज चक्का जाम कर दिया। वहीं मौके पर विधायक को मनाने ASP हरीश यादव व SDOP आशीष अरोरा के साथ जिला आबकारी अधिकारी, एसडीएम सिमगा, तहसीलदार भाटापारा एवं तहसीलदार सिमगा मौजूद रहे। वहीं अधिकरियों के द्वारा कार्रवाई किए जाने के लिखित आस्वासन पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज सेवी और छत्तीसगढ़ में अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की 13 फरवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। साय ने कहा है कि दाऊ कल्याण सिंह जी विलक्षण प्रतिभा के धनी व दीन-दुखियों के सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले मनीषी थे। उन्होंने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। उनके दिए दान से समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। साय ने कहा कि स्वस्थ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर संदेश देते हुए बताया कि रेडियो संचार का एक सशक्त माध्यम है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सार्वजनिक बहस तथा शिक्षा के प्रसार में रेडियो के महत्व को समझाने के उद्देश्य से वर्ल्ड रेडियो डे मनाया जाता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि सूचना के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है। जिसके जरिए असंख्य लोगों तक संदेशों को पहुंचाया जाता रहा है। खासकर गांव , कस्बों और ऐसी जगहों पर रहने वाले लोगों तक, जहां…

Read More

देशभर के 1 लाख से अधिक युवाओं को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया नियुक्ति पत्र वितरण रोजगार मेला रोजगार सृजन उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा: केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के विभिन्न राज्यों के 46 स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला में 1 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने नौजवानों से राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा नौकरी देने का अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ किया…

Read More

निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के देवरहट में निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण और लेट-लतीफी की शिकायत पर तत्काल कार्यस्थल पहुंचकर इसका निरीक्षण किया था। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्माणाधीन पानी टंकी की जांचकर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में काम को खराब गुणवत्ता…

Read More