Author: admin

सीएसईबी चौक में युवाओं से की मुलाकात खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर कोरबा पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि जो जी रहे हैं उनका नशे की वजह से ध्यान जिंदगी से हट गया है। 8 से 10 घंटे युवक केवल मोबाइल में अपना समय खराब कर रहे हैं। यह नशा आपको लगाया जा रहा है। इसका लाभ टेलीकाम कंपनियों को मिल रहा है । इसके साथ ही राहुल गांधी ने श्रमिक से पूछा कि आपके बच्चे क्या करते हैं तो उन्होंने बताया बेटा सौरभ बीटेक कर रहा इसके लिए उसने पांच लाख दिए। मोदी से कोई रोजगार…

Read More

रोको, टोको नही माने तो ठोको, प्रशासन कार्यवाही नही करेगी तो होगा उग्र आंदोलन खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग जिले में धर्मातरण का खेल इन दिनों जोर शोर से चल रहा है। इसी कडी में आज राष्ट्रीय बजरंग दल और बजरंग दल एंव हिन्दुवादी संगठनों ने सूचना मिलने पर पोटियाकला, सेक्टर 6 जुबलीपार्क एवं सेक्टर 8 सुनिधि उद्यान में सभी बजरंगी धर्मांतरण कराये जाने की सूचना पर पहुंचे थे, लेकिन कुछ जगह पर धर्मांतरण कराने वाले लोग प्रार्थना करके जा चुके थे, लेकिन सुनिति उद्यान सेक्टर 8 में पादरी अजय के द्वारा गरीब घरानों की महिलाओं व नाबालिग बच्चों को बुलाकर…

Read More

भाजपा नेता सहित झालमुडी बेचने वाले को भी पकडकर लाया गया थाना पुलिस 36 च के साथ साथ करेगी धारा 151 के तहत कार्यवाही खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश के बाद पियक्कडों व झालमुडी बेचनेवाले लोगों को पकडने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, आज इसी कडी में सिविक सेंटर से कई झालमुडी बेचने वाले व शराब शराब की भट्टी के आस पास व बीयर बार से शराब पीकर निकलने वाले शराबियों पर धारा 36 च के तहत सेक्टर 6 कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में एक युवा…

Read More

कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन सहित शासन की योजनाओं की मिल रही जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित जाज्वल्य देव् महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला स्थल में एक तरफ जहाँ लोग विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आकर्षक मनोरंजन का आनन्द उठा रहे हैं, वहीं कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल से शासन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ले पा रहे हैं। उन्हें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेने और अन्य मनपसंद उत्पाद को क्रय करने का अवसर भी मिल रहा है।…

Read More

लोक गायिका अलका चंद्राकर ने पारंपरिक गीत, कर्मा, ददरिया और जसगीत से समा बांधा खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2024 के दूसरे दिन प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक डॉ. पूर्णाश्री राउत ने भगवान को समर्पित धार्मिक पूजा गीत को ओडिसी नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी। ओडिसी नृत्य कलाकार डॉ. पूर्णाश्री द्वारा मंच पर नृत्य का ऐसा रूप दर्शकों को देखने मिला कि सभी अपनी नजरें गड़ाए हुए उनके हर मुद्राओं और भाव-भंगिमाओं को कौतुहलवश निहारते रहे। अचंभित कर देने वाले भाव भंगिमा युक्त ओडिसी नृत्य ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। दर्शकगण भगवान…

Read More

नई दिल्ली। हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर शरीर के लिए कई जरूरी न्यूट्रिशन की एक साथ पूर्ति की जा सकती है। पालक, मेथी, बथुआ, सरसों का साग, शिमला मिर्च, हरी मिर्च जैसे कई ऑप्शन्स हैं, जिनकी मदद से आप हेल्दी बने रह सकते हैं। ऐसी ही एक और सब्जी है लौकी। लौकी का नाम सुनते ही बच्चे ही नहीं, बड़े भी नाक-भौंह सिकोड़ने लगते हैं, लेकिन इसकी सब्जी हो या जूस, कई तरह की फायदों से भरपूर होते हैं। आज के लेख में हम इन्हीं खूबियों के बारे में जानने वाले हैं। वजन कम करने से लेकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रोजगार मेला के 11 चरण देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित किए जा चुके हैं,आज रोजगार मेला का 12वां चरण है। आज पीएम मोदी 1 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित करेंगे। आरंग स्थित crpf ग्रुप सेंटर में आज वर्चुअल कार्यक्रम होगा। पीएम मोदी वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से आज नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। रोजगार मेला देशभर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इस मिशन कर्मयोगी को केंद्र सरकार के विभागों में जो भर्तियां हो रही हैं, उसके साथ राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों का भी समर्थन मिल रहा है। इस मिशन कर्मयोगी के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के नए पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के द्वारा थाना राजहरा, डौंडी एवं थाना महामाया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानों के रिकार्ड संधारण, माल खाना, विवेचक कक्ष समेत समस्त थाना भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान थाने में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें मूलभूत पुलिसिंग करने एवं अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने निर्देशित किया गया। थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, नशे के अन्य कारोबार एवं जुआ सट्टा पर कड़ाई से कार्यवाही करते हुए साइबर जागरूकता ,यातायात…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। अवैध रूप से लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से लोगों को ब्राउन शुगर की पुडिय़ा बेच रहे दो आरोपियों को कोतवाली दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से 110 पुडिय़ा ब्राउन शुगर की जब्त की गई है, जिसकी कीमत 45,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 8 एवं 21 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया। कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबू तालाब के पास शिवपारा में दो आरोपी अवैध रूप से लाभ अर्जित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। सडक सुरक्षा माह के 27 वे दिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत नेरूर नगर एवं गुरूद्वारा चौक में यमराज की वेश भूषा में ऐसे वाहन चालक जो यातायात नियम जैसे बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं तीन सवारी वाहन चालन करते पाये गये। उनको यम लोक जाने का रास्ता बताया गया तथा सुरक्षित वाहन चालन हेतु समझाईस दी गई तथा उनके द्वारा बताया गया कि मै तो काल्पनिक यमराज हूॅ यदि आप बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते है तो सच में यमराज आपको लेने आ जाएंगें। इसी प्रकार चौक चौराहो पर यातायात पुलिस द्वारा…

Read More