Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश की खुशहाली का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। अगर हमारे किसान, युवा, ग्रामीण, महिलाएं समृद्ध होगी तभी विकासशील से विकसित भारत का निर्माण होगा। यह बात वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को गांव चलो अभियान के दौरान कही। अग्रवाल अभियान के तहत धरसीवां ब्लॉक के कांदुल गांव पहुंचे। अपने संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ग्रामीणों, किसानों युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है । उन योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग विधानसभा में आज डेढ़ बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। बता दें कि फरवरी में साय सरकार का बजट सत्र जारी है। बजट में साय सरकार ने युवाओं के लिए नौकरी का पिटारा खोल दिए है। छत्तीसगढ़ पत्रकारिता एवं जनसंचार संघ ने शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को आवेदन दिया है। पत्रकारिता विषय को CGPSC सहायक प्राध्यापक की सूची में सम्मिलित करने और जनसंपर्क पदों की भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम में जनसंपर्क विषय को सम्मिलित करने के लिए आवेदन दिया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। 30वें दिन भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरुआत कोरबा से शुरू हुई। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने ट्विटर पर बताया कि आज कोरबा में ध्वजारोहण कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 30वें दिवस का प्रारंभ। सभी के जीवन समान सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करवाने राहुल गांधी के नेतृत्व में हमारा यह सफर जारी रहेगा। रायगढ़ में कल राहुल गांधी ने कहा कि आएसएस और भाजपा के नेता देश के कोने-कोने में नफरत फैला रहे हैं। कहते हैं तुम जम्मू के हो मणिपुर के हो, छत्तीसगढ़ के हो, यह बात उन्हें अच्छा नहीं लगता। हमारी यात्रा का…

Read More

शिव शंकर सोनपिपरे महासचिव, अमित मिश्रा उपाध्यक्ष खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईस्वर दुबे ने की। वही बैठक का संचालन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के रमेश अग्रवाल ने की। बैठक में रायपुर, भिलाई, दुर्ग,रायगढ़, कवर्धा, बिलासपुर, राजनांदगांव, जांजगीरचापा सहित अन्य जगहों के जिला अध्यक्ष व अन्य प्रदेश पदाधिकारी यो की उपस्थित। बैठक में सर्व सम्मति से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में व्यास पाठक खबर वर्ल्ड मीडिया ग्रुप के संपादक को बनाया गया।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिला अंतर्गत ग्राम लोधमा में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनतान-धर्म ज्ञान का महासागर है। जिसमें जितनी क्षमता हो, वह उतने गहरे उतर सकता है। ज्ञान की इस परंपरा का न आदि है और न ही अंत है। यदि हम केवल श्रीमद् भागवत की ही बात कर लें, तो इसकी गहराई को छूने के प्रयास में ही सारा जीवन बीत जाता है। उल्लेखनीय है कि जशपुर जिला ग्राम लोधमा में 10 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में दो बाईकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वही तीन बाइक सवार घायल हो गए। तीनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स रेफर किया गया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैरव बाबा निवासी शिवा सारथी अपने पल्सर बाइक क्रमांक CG 10 BP 8914 के पीछे विक्की मरावी को बैठा कर खुटाघाट गया था। वापसी में उसकी बाइक रतनपुर मेला ग्राउंड के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पैशन बाइक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में गोली चलने का मामला सामने आया है। राजधानी में गर्लफ्रेंड के विवाद में दो युवकों के बीच गोली चल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वाले दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। थाना तेलीबांधा में दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है पुलिस ने सभी आरोपियों को आधा मुंडन करने के बाद थाने से जुलूस निकाला है। जानकारी के मुताबिक, घटना थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित हाईपर क्लब के पार्किंग ग्राउंड की है। शनिवार 10 फरवरी रात लगभग 11.30 बजे विकास अग्रवाल निवासी गुधियारी रायपुर तथा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बीजापुर। जिला मुख्यालय से 70 किमी की दूरी पर स्थित माँ भद्रकाली मंदिर में प्रति वर्ष बसंत पंचमी के मौके पर भद्रकाली गांव में भद्रकाली मेला का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भद्रकाली मेला में विभिन्न कार्यक्रम 13,14 और 15 फरवरी को आयोजित किये जाएंगे। भद्रकाली मेला आयोजन समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। रियासत कालीन भद्रकाली मेला में छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के दूरदराज के स्थानों से भक्त यहां दर्शन के लिए पंहुचते हैं। भद्रकाली समिति के अध्यक्ष बुच्छैया सूरे, पुजारी लक्ष्मैया सूरे ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार में प्रार्थी आयतूराम बघेल पिता बूटी राम बघेल निवासी ग्राम उलनार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी अस्तु राम बघेल के द्वारा पुराने जमीन विवाद की बात को लेकर प्रार्थी के पिता बूटी राम से लड़ाई झगड़ा कर रहा था, प्रार्थी के द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की नियत से टांगिया से वारकर चोट पहुंचाया गया, कि रिपोर्ट पर थाना नगरनार में आरोपी के खिलाफ अपराध कमाक 28/2024 धारा 307 भादवि. कायम कर विवेचना के दौरान आरोपी अस्तु राम बघेल को पकडक़र हिरासत में लेकर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सहज, सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके क्षेत्र के लोगों का आत्मीय संबंध है, छोटी-मोटी कोई भी जरूरत होने पर ये लोग बिना किसी संकोच के मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें अपनी परेशानी बताते हैं, मुख्यमंत्री भी लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए भरसक प्रयास करते हैं। बगिया के कैंप कार्यालय में कुछ समय पूर्व कुनकुरी तहसील के ग्राम गोरिया निवासी नंदकुमार चौहान ने बताया था कि उनकी पत्नी सुकांती बाई 2019 में आग से झुलस जाने से चल-फिर नहीं सकती हैl मुख्यमन्त्री ने सुकांती बाई के पैर के इलाज के लिए…

Read More