Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। जोनल स्टेशन से जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने सतना के एक युवक को नौ किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी की एंटी क्राइम टीम के सदस्य शनिवार शाम बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म छह व सात में जांच कर रहे थे। तभी एक युवक पर संदेह हुआ। उन्होंने पहले सामान्य पूछताछ की। इस दौरान उसने अपना सुशील चितवा निवासी नागौद जिला सतना मध्यप्रदेश का निवासी बताया। इसके बाद बैग में रखे सामान के संबंध में जानकारी ली। जिस पर उसने दैनिक…

Read More

नई दिल्ली। लिकोरिस-टी यानी मुलेठी चाय आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। मुलेठी एक तरह की जड़ी बूटी होती है, जो कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका इस्तेमाल सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेद चिकित्सा में बहुत सारी औषधियों को बनाने में भी होता है। वैसे तो मुलेठी के अनेकों फायदे हैं लेकिन इसकी गर्म तसीर की वजह से ये सबके स्वास्थ्य के लिए से फायदेमंद नहीं होती है। सर्दियों में इसका उपयोग चाय या काढ़ा बनाने में होता है। इसके अलावा इसके मीठे स्वाद की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने राप्रसे अफसर आशीष कुमार टिकरिहा होंगे के विशेष सहायक नियुक्त किया है। वे 2013 बैच के अधिकारी है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर में आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। रविवार रात को राखी थाना क्षेत्र में दंतेवाड़ा के कारोबारी से रास्ता पूछने के लिए बाइक में 3 लोग पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने आंख में मिर्च पाउडर डालकर 25 हजार रुपए और कार लेकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा का कारोबारी जय नारायण सिंह अपने परिवार के साथ रायपुर आ रहा था। पता पूछने के बहाने अरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज मंगलवार 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 7वां दिन होगा। जानें आज सदन में किन-किन विषयों पर कार्रवाही होगी। बता दें कि आज प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे। ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक गोमती साय कुनकुरी विधानसभा के ग्राम दुलदुला स्थित श्री नदी में उच्चस्तरीय पुलिया निर्माण कार्य रोके जाने से हो रही परेशानियों की ओर उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण का ध्यान आकर्षित करेंगी।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। भगवान गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा को ही ब्रह्मांड की परिक्रमा माना था और संसार में प्रथम पूज्य का स्थान प्राप्त किया था। माता-पिता की सेवा करने वाले गणपति के समान बुद्धिमान बनते हैं। माता-पिता की सेवा और उनके आशीर्वाद के बिना जीवन अधूरा है। यह हमारे संस्कार भी हैं और संस्कृति भी। यह कहना है छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा के बाद श्री अग्रवाल ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर जिले में बीते दिनों आईईडी ब्लास्ट में घायल जवान के स्वास्थ्य जानकारी लेने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने घायल जवान पुनीत नेताम का हाल चाल जाना और चिकित्सकों से उपचार के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा घायल जवान के परिवार जनों एवं उनकी पत्नी को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आपके साथ है, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी होने पर उपमुख्यमंत्री ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया। उपमुख्यमंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्य में हमारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 69 हजार 702 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 103 लाख 40 हजार 304 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायामूर्ति रमेश सिन्हा के निर्देश अनुसार प्रदेश में 9 मार्च 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। सभी जिला न्यायाधीशों, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों एवं फैमिली कोर्ट जजों को नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य पुराने लंबित प्रकरणों, धारा 138 एनआई एक्ट, फैमिली कोर्ट मेटर, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, सिविल, आपराधिक प्रकरणों को चिन्हांकित कर निराकृत किए जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सचिव, विभाग के माध्यम से पक्षकारों को नोटिस जारी कर…

Read More

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणालीछत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 12 फरवरी की स्थिति में 54 लाख 03 हजार 620 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं। गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण…

Read More