नक्सली जल जीवन मिशन कार्य में लगी जेसीबी भी ले गए अपने साथ
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र अंर्तगत टेकलगुड़ा-जोन्नागुड़ा इलाके में जल जीवन मिशन का काम करने पंहुचे दो पेटी कांट्रेकटर शेख लतीफ एवं शेख निजाम तथा दो जेसीबी आपरेटर मनोज जुमला एवं जितेंद्र का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी जेसीबी भी अपने साथ ले गए हैं। इस नक्सली अपहरण के बाद अपहृत लोगों के परिजनों ने नक्सलियों से रिहाई की अपील की है।
गौरतलब है कि अपरहण की वारदात जिस इलाके में हुई है, उसे नक्सलियों का कोर इलाका कहा जाता है। इसी इलाके में नक्सलियों ने 30 जनवरी को बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए जवानों पर हमला कर दिया था। टेकलगुडेम गांव में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई मुठभेड़ में 03 जवान शहीद हुए थे, एवं 15 जवान घायल थे, जवानों ने 02 बड़े नक्सली भी मार गिराए थे।

