Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी
Author: admin
शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने 15 सदस्यीय स्पेशल टॉस्क फोर्स बनाने की दी सलाह विद्यार्थियों के अंदर अन्वेषण तथा शोध कार्यों को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं में तार्किक क्षमता संवर्धन के साथ उनका सर्वांगीण विकास होगा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मंत्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के विशेष सहयोग से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ राजनेता भारतरत्न पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त की 07 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री साय पंडित गोविंद वल्लभ पन्त के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि पंत जी भारत के चौथे गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने गृह मंत्री के रूप में भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करने तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया। पंत जी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ग्राम घोड़ागांव में नेशनल हाईवे 30 पर सडक़ हादसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाडिय़ा की मौत हो गई है। वहीं जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल संतोष पात्रे को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अपनी निजी वाहन से दोनों भाजपा नेता कोंडागांव से दंतेवाड़ा शादी समारोह में सम्मलित होने जा रहे थे। उसी दौरान घोड़ागांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराने से वाहन में सवार भाजपा अल्पसंख्य के मोर्चा जिलाध्यक्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम खेढ़ा में नव निर्मित आदिवासी कन्या आश्रम में आज न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव न्योता भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां अध्ययनरत बालिकाओं के साथ बैठकर भोजन किया। भोजन में पुरी, सब्जी, चावल, दाल, चावल सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए। विधायक मोहले ने कहा कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए न्योता भोजन की अवधारणा रखी गई। इस योजना के अंतर्गत जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ, राष्ट्रीय पर्व, त्यौहार आदि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के जांगला थानाक्षेत्र अंर्तगत भुर्रीपानी के जंगल में आज बुधवार देर शाम 05 बजे नक्सलियों ने धारदार हथियार कुल्हाड़ी से फिर एक भाजपा नेता व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग की निर्मम हत्या कर दी है। साथ ही वन विभाग द्वारा तालाब निर्माण कार्य में लगे जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कैलाश नाग वन विभाग के तालाब निर्माण कार्य करवा रहा था, इसी दौरान नक्सलियों ने जेसीबी मालिक भाजपा नेता कैलाश नाग का अपहरण के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। बीजापुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महतारी वंदन योजना की किस्त जारी करने की घोषित तारीख में स्थगित करने पर प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय सरकार महिलाओं को क़िस्त देने के बजाये तारीख पर तारीख दे रही है। साय सरकार महतारी वंदन योजना की क़िस्त डालने की घोषित 7 मार्च की तिथि को स्थगित करके प्रदेश के 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ धोखा किया है। पहले महतारी वंदन योजना में अनेक नियम शर्ते लगाकर लाखों महिलाओं को इस योजना के लाभ से वंचित किया गया। महिलाओं को फार्म भरने दफ्तरों…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो चुकी है। मंत्रिपरिषद की ये बैठक सीएम साय की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में किसानों को धान के अंतर की राशि, महतारी वंदन योजना की राशि देने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने और फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्टेट बैंक भाजपा के घोटाले पर पर्दा डालने में लगी है। भारत की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की इलेक्टोरल बॉन्ड योजना को असंवैधानिक करार देते हुये इसे रद्द कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड योजना के तहत राजनीतिक दलों को प्राप्त चंदे का खुलासा करने के निर्देश दिये थे। सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ( SBI ) को निर्देश दिये थे की वो चुनावी चंदे से संबंधित संपूर्ण जानकारी 6 मार्च 2024 (लोकसभा चुनाव के पूर्व) के पहले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने धर्मांतरण का विरोध करने पर भिलाई में अवैध चर्च से हिन्दू संगठनों के सदस्यों पर हुए पथराव की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में धर्मांतरण कराने वाले गिरोह से जुड़े लोग अब दुस्साहस की सीमा पार करने लगे हैं। गुप्ता ने कहा कि बस्तर से लेकर सरगुजा तक और रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में यह गिरोह अब तेजी से पैर पसार रहा है। गांवों तक में इनकी कुदृष्टि पड़ गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि हिंदू…
बालिकाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने शासन द्वारा किया जा रहा हरसंभव प्रयास: विधायक मोहले आदिवासी कन्या आश्रम से बैगा आदिवासी क्षेत्र की बालिकाओं को मिलेगा लाभ: कलेक्टर खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम खेढ़ा में 162.76 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्व सुविधायुक्त आदिवासी कन्या आश्रम का लोकार्पण किया गया। मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत आज 50 बिस्तर आदिवासी कन्या आश्रम का आज लोकार्पण किया गया। उन्होंने आदिवासी बालिकाओं को…

