Author: admin

जानिए और क्या लिए गए अहम निर्णय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2023-24 से ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ लागू करने का निर्णय लिया गया। राज्य के किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने तथा फसल की कास्त लागत में कमी करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की गई है। विकेन्द्रीकृत चांवल उपार्जन के लिए भारत सरकार से हुए एमओयू को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना शुरू की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। जारी लिस्ट में 76 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल है। दौलत राम पोर्ते होंगे रायपुर पश्चिम के एएसपी, कीर्तन राठौर को रायपुर ग्रामीण की जिम्मेदारी मिली है। एएसपी अभिषेक महेश्वरी को सुकमा तथा संजय ध्रुव को बीजापुर भेजा गया।

Read More

12 प्रकार के गम्भीर एवं जानलेवा बीमारियों से होता है बचाव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शिशुओं के जीवन और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी तरीका है। टीकाकरण नवजात शिशुओं के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है साथ ही बचपन में होने वाली कई जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावशाली तरीका है। उप संचालक एवं राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ व्ही. आर. भगत ने बताया कि टीकाकरण बच्चे के रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत बनाता है और उन्हें विभिन्न बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत राज्य में 11…

Read More

  खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l व्यास पाठक ,  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई. मंत्रिपरिषद की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-   कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य के किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ 2023-24 से ‘‘कृषक उन्नति योजना‘‘ लागू करने का निर्णय लिया गया।   राज्य के किसानों की आय, फसल उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने तथा फसल की कास्त लागत में कमी करने के उद्देश्य से…

Read More

सी. आई. आई. के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए उद्योग मंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि प्रदेश में नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी। जिससे प्रेदश में नवीन उद्योग धंधा स्थापित हो और यहां के निवासियों को आजीविका के लिए काम मिल सके। उद्योग मंत्री देवांगन आज जोरा स्थित एक निजी होटल में आयोजित कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इण्डस्ट्री (सी.आई.आई.) छत्तीसगढ़ की वार्षिक बैठक में शामिल हुए। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योग स्थापित होने से यहां के लोगों का नियोजन होगा। राज्य सरकार आगामी 5 वर्ष के लिए ऐसी औद्योगिक…

Read More

शत्-प्रतिशत श्रमिकों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री देवांगन दस्तावेज की कमी को आधार बनाते हुए हितग्राही को वापस न लौटाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि प्रदेश के शत्-प्रतिशत श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों के हित को प्राथमिकता में लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जिससे श्रमिकों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो सके। उक्त बातें श्रम मंत्री देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक में कही। बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभाकक्ष में…

Read More

कृषि मंत्री नेताम ने साइंस कॉलेज मैदान में तैयारियों का लिया जायजा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने 09 मार्च को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसानों का महाकुंभ (किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन) कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कृषि मंत्री नेताम ने इस मौके पर चर्चा में कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटियों को पूरा कर गरीबों, महिलाओं और किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के दिशा में निरंतर कार्य रही है। उन्होंने कहा कि…

Read More

योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर – मंत्री राजवाड़े सशक्त नारी समागम कार्यक्रम में 184 महिलाओं का हुआ सम्मान, विभिन्न योजना के हितग्राहियों को सामग्री वितरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुधवार को यहां दशहरा मैदान बलौदाबाजार में आयोजित सशक्त नारी समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 184 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिसमे स्वास्थ्य विभाग से 10, शिक्षा विभाग से 17, महिला एवं बाल विकास विभाग से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव 7 मार्च को मुंगेली जिले के लोरमी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 7 मार्च को सवेरे नौ बजे रायपुर से लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11 बजे लोरमी विश्राम गृह पहुंचकर लोगों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी के शिवघाट में शिव मंदिर में पूजा-अर्चना और मेले का उद्घाटन करेंगे। वे दोपहर साढ़े 12 बजे शिवघाट से लोरमी के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 12:40 बजे लोरमी के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छत्तीसगढ़ लघु वेतन…

Read More