Author: admin

दिव्यांगजनों के लिए समय-समय पर ऐसे शिविर का आयोजन जरूरी: विधायक मोहले दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध: कलेक्टर खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आज जिले के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने, दिव्यांग प्रमाणीकरण एवं चेक वितरण के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले और कलेक्टर राहुल देव ने 30 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, 02 को ट्रायसायकल, 03 को व्हील चेयर, 14 को श्रवण यंत्र, 04 को कमरपट्टा, 05 को छड़ी, 03 को बैसाखी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डाक मतपत्र संबंधी नए संशोधन पर आपत्ति दर्ज करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने का षड्यंत्र रचा गया है। भाजपा के षडयंत्रो के चलते ही आगामी लोकसभा चुनाव में 80 से 85 वर्ष की आयु के मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा से वंचित कर दिया गया है। नए नियम के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में अब केवल 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं को ही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राजीव भवन जगदलपुर में बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पत्रवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना पूरी तरह फेल साबित हो गई है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की पहली किश्त नही डालकर प्रदेश की महिलाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होने कहा कि साय सरकार महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पहली किस्त में जनवरी, फरवरी व मार्च तीन माह के तीन हजार रूपये की राशि का एकमुश्त भुगतान करे। शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि छत्तीसगढ़ की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले में एनजीडीआरएस प्रणाली लागू होने के बाद से जमीन की रजिस्ट्री का कार्य आसान हो गया है। अब जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए इंतजार नही करना पड़ता है बल्कि अपने समय अनुसार वह रजिस्ट्री का पंजीयन करा लेते हैं। जिले में जांजगीर-चांपा के उप पंजीयक कार्यालय जांजगीर, अकलतरा, चांपा, पामगढ़, नवागढ़ में एनजीडीआरएस प्रणाली के माध्यम से दस्तावेजों का पंजीयन किया जा रहा है। इससे नागरिकों को ई पंजीयन प्रणाली की तरह अब अधिक समय नहीं लगता हैं। जिले में 5 फरवरी 2024 से एनजीडीआरएस प्रणाली के माध्यम से रजिस्ट्री का कार्य किया जा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कोरोना काल की महामारी के बीच जब लोगो की नौकरियां जा रही थी तब परम कुर्रे ने खेती किसानी का दामन थामा। उन्होंने कृषि विभाग की केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं का लाभ लेकर न केवल पामगढ़ बल्कि जिले के आस पास क्षेत्र में उन्नतशील किसान के रूप में पहचान बनाई। 11 एकड़ की जमीन पर वह विभिन्न प्रकार की फसलों का उत्पादन करते हुए अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कृषि के साथ ही उद्यानिकी, पशुपालन एवं मछली पालन के क्षेत्र में हाथ अजमाए और इसमें भी वह सफल हुए। जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड…

Read More

प. बंगाल समेत इंडी अलायंस की प्रदेश सरकारों पर भी निशाना साधा मोदी ने, कहा : जहाँ-जहाँ इंडी गठबंधन की सरकार, वहाँ महिलाओं पर उतना ही अत्याचार छत्तीसगढ़ के सभी मंडलों में भाजपा ने रखा सीधे प्रसारण का कार्यक्रम, राजधानी में मुख्यमंत्री साय और प्रदेश अध्यक्ष देव ने शिरकत कर उपलब्धियाँ गिनाईं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को विकसित बनाने के लिए नारी शक्ति को ज्यादा-से-ज्यादा अवसर देना जरूरी है। भाजपा सरकार के चलते आज हर सेक्टर में महिलाओं के लिए नए रास्ते बन रहे हैं। जहाँ-जहाँ इंडी गठबंधन वालों की सरकार है, वहाँ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण हेतु जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गय। ज़िला मुख्यालय स्थित गांधी भवन बेसिक स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेंद्र मोदी के द्वारा महिला समूहों से महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल संवाद किया गया। जिसका प्रसारण जिले में सभी नगर पंचायत के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया।’ज़िला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को ओमप्रकाश जोशी, ने कार्यक्रम को संबोधित किया। भारत और राज्य सरकार की विभिन्न हितकारी योजनाओं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण हेतु जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ज़िला मुख्यालय स्थित गांधी भवन बेसिक स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिला समूहों से महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल संवाद किया गया। जिसका प्रसारण ज़िले में सभी नगर पंचायत के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया। ’खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ग्राम पंचायत खंडसरा ब्लॉक नवागढ़ में महिला स्व सहायता समूह सशक्तिकरण संकल्प से सक्ति संगठन समृद्धि…

Read More

’ऐसे पात्र युवा जो शुल्क राशि नहीं होने पर भी कर सकेंगे आवेदन’ खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। भारतीय अग्निवीर सेना भर्ती रैली के लिए पंजीकरण 13 फरवरी 2024 से शुरू हो गया है। जो 22 मार्च 2024 तक चलेगा। भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती का लक्ष्य भारतीय सशस्त्र बलों के लिए 17.5 से 21 वर्ष की आयु के पुरुषों और महिलाओं को भर्ती करना है। पात्रता मानदंड, आयु सीमा, महत्वपूर्ण तिथियां, शैक्षिक योग्यता, परीक्षा विवरण, शारीरिक आवश्यकताएं, और भारतीय सेना अग्निवीर चयन प्रक्रिया हैं। ज़िले में अब तक 270 युवाओं ने आवेदन किए है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते मंगलवार को…

Read More

देखिए फ्लाइट का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, 8 मार्च को रात 10 बजे, एंड पिक्चर्स पर नई दिल्ली। अपनी सीट पर संभलकर बैठ जाइए क्योंकि एंड पिक्चर्स पर उतर रही है ‘फ्लाइट’। सूरज जोशी के निर्देशन में बनी और मोहित चड्ढा, शिवानी बेदी और पवन मल्होत्रा के अभिनय से सजी इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 8 मार्च को रात 10 बजे किया जाएगा। जबर्दस्त वीएफएक्स शॉट्स से लेकर रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों तक, यह फिल्म आपको हर पल रोमांच से भर देगी, जहां आप रणवीर मल्होत्रा (मोहित चड्ढा) के साथ सस्पेंस से भरी एक त्रासद घटना की तह…

Read More