खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। महिला स्व सहायता समूहों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण हेतु जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय निकायों में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गय। ज़िला मुख्यालय स्थित गांधी भवन बेसिक स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेंद्र मोदी के द्वारा महिला समूहों से महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में वर्चुअल संवाद किया गया। जिसका प्रसारण जिले में सभी नगर पंचायत के द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से किया गया।’
ज़िला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम को ओमप्रकाश जोशी, ने कार्यक्रम को संबोधित किया। भारत और राज्य सरकार की विभिन्न हितकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका विजय सिन्हा, सहित जनप्रतिनिधि,महिलायें और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वही नगर पंचायत बेरला के वार्ड क्रमांक 14 स्थित सामुदायिक भवन में भी नगर पंचायत बेरला द्वारा शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेरला कार्यक्रम में उपस्थित महिला स्व सहायता समूहों को मुख्य अतिथि अवधेश सिंह चंदेल, पूर्व विधायक बेमेतरा के द्वारा संबोधित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों के द्वारा नागरिकों को नवीनीकृत राशन कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में माननीय बलराम पटेल मंडल अध्यक्ष बेरला, श्रीमती पुष्पा टंकेश साहू सभापति जिला पंचायत बेमेतरा, पार्षद मानक सिंह चतुर्वेदी, शिवझड़ी सिन्हा, संतोष साहू, दाउलाल कुर्रे, श्रीमती लक्ष्मी लता वर्मा, श्रीमती कविता जैन, नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनिष दुबे, कर्मचारीगण, महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यगण एवं नागरिकगण शामिल हुए।

