Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में दलपत सागर के मध्य स्थित भगवान शंकर के मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर इस वर्ष श्रृद्धालू दो मोटर बोट के माध्यम से पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना कर सकेंगे। विदित हो कि प्रतिवर्ष दलपत सागर के मध्य स्थित शंकर मंदिर पर एक मोटर बोट के माध्यम से पहुंच श्रृद्धालू भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते रहे हैं। इस वर्ष जगदलपुर विधायक किरण देव के पहल पर प्रशासन के द्वारा इस वर्ष दो मोटर बोट चलाया जाएगा। हर वर्ष एक मोटर बोट के माध्यम से लोगों को दलपत सागर मध्य प्रदेश के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत चेरपाल कैंप से सीआरपीएफ के जवान सर्चिंग पर गंगालूर मार्ग की ओर निकली हुई थी। इसी दौरान सीआरपीएफ की बीडीएस की टीम द्वारा डीमाईनिंग के दौरान चेरपाल से एक किलोमीटर आगे गंगालूर मार्ग पर मुख्य सडक़ से करीब 70 मीटर के अंदर नक्सलियों द्वारा लगाए गया पांच किलो का प्रेशर आईईडी बरामद किया गया और बीडीएस की टीम द्वारा प्रेशर आईईडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। चित्रकोट महोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर साहित्य और कला समाज द्वारा काव्य गोष्ठी प्रस्तुत किया गया, जिसमें सनत जैन ने हास्य काव्य, श्रीमती ममता मधु ने नारी शक्ति पर काव्य, नरेंद्र पाढ़ी ने भतरी में हास्य काव्य, गीदम के विशाल आवारा द्वारा बस्तर की प्रकृति और संस्कृति व सभ्यता तथा अमित पूरब द्वारा हास्य काव्य प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनायक गोयल, कलेक्टर विजय दयाराम, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधिगण, श्रोता व दर्शक उपस्थित थे। इसके साथ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित परिवारजन मौजूद रहे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सिंधी पंचायत जगदलपुर के अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी एवं गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुंदरलाल भोजवानी ने बताया कि चेटीचण्ड महोत्सव के आयोजन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चेटीचण्ड, सांई झूलेलाल जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक दिवसीय शासकीय अवकाश घोषित कर समस्त सिंधी समाज का दिल जीत लिया है। समाज के सचिव मनीष मूलचंदानी ने बताया कि इस वर्ष झूलेलाल जन्मोत्सव 10 अप्रेल को है, इस दिन सिंधियत दिवस मनाया जाता रहा है। सिंधियत दिवस 10 अप्रैल 1967 को भारतीय संविधान की आठवींं अनुसूची में भारत की प्राचीन सिंधी भाषा को शामिल किया गया। तब से 10 अप्रैल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत न्यौता भोजन का आयोजन आज बुधवार को शहर के माध्यमिक शाला कुम्हारपारा संकुल केंद्र केवरामुंडा में कक्षा आठवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह, शाला प्रबंधन समिति की बैठक एवं पालक-बालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र कर्मा वार्ड के पार्षद दिगंबर राव को आमंत्रित किया गया एवं केवरामुंडा के संकुल समन्वयक राजेश तिवारी भी आमंत्रित थे। न्योता भोजन में भोज्य सामग्री के अंतर्गत पुलाव, दाल, पूड़ी, मटर पनीर की सब्जी, सलाद ,पापड़ और हलुआ भी खिलाया गया। प्रधानाध्यापक नीलम मिश्रा ने उपस्थित बच्चों, पालकों एवं…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के माकड़ी ब्लाक में लकड़बग्घा आए दिन लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे लोग डरे हुए हैं। लकड़बग्घा ने बुधवार को एक बार फिर ग्रामीणों पर हमला कर दिया। लकड़बग्घे के हमले में चार ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इनका इलाज किया जा रहा है। माकड़ी के डॉ सतीश नायक ने बताया, मरीजो को सिर और हाथों में लकड़बग्घा के काटने के निशान है, मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माकड़ी ब्लाक के ग्राम तितरवंड की लीलाबाई मंडावी और पति हीरामन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले के मामले की जांच की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपी है। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने ब्‍यूरो को ईओडब्‍ल्‍यू- एसीबी में दर्ज एफआईआर के साथ ही पीएससी घोटाला में दर्ज एक और एफआईआर को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही ब्‍यूरो को इस मामले की जांच के लिए पूरे छत्‍तीगसढ़ में कार्यवाही करने की अनुमति भी दे दी गई है। बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कथित तौर पर सीजी पीएससी की भर्ती में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुये तथाकथित पुलिस नक्सली मुठभेड़ की हाईकोर्ट के वर्तमान जज की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कांकेर जिले की पुलिस द्वारा 25 फरवरी को कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में हुये तथाकथित पुलिस और नक्सली मुठभेड़ के संबंध में मुठभेड़ में मारे गये लोगों के बारे में उनके परिजनों तथा ग्रामीणों द्वारा गंभीर सवाल खड़ा किया जाना तथा कहना कि मारे गये तीनों लोग नक्सली नहीं…

Read More

पहले बैंक में लाइन लगवाया, अब देने की बारी तो तारीख बढ़ा दी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है। इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने महतारी वंदन योजना की तारीख बढ़ाने पर सवाल उठाया है उन्होंने कहा प्रदेश की 70 लाख माता बहनों के साथ धोखा हुआ है। साय सरकार ने महतारियों के साथ धोखा किया है, पहले आवेदन के लिए सीमित समय दिए उसके बाद KYC के…

Read More