खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। चित्रकोट महोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर साहित्य और कला समाज द्वारा काव्य गोष्ठी प्रस्तुत किया गया, जिसमें सनत जैन ने हास्य काव्य, श्रीमती ममता मधु ने नारी शक्ति पर काव्य, नरेंद्र पाढ़ी ने भतरी में हास्य काव्य, गीदम के विशाल आवारा द्वारा बस्तर की प्रकृति और संस्कृति व सभ्यता तथा अमित पूरब द्वारा हास्य काव्य प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनायक गोयल, कलेक्टर विजय दयाराम, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधिगण, श्रोता व दर्शक उपस्थित थे।
इसके साथ ही अयान समूह द्वारा पियानो वादन, बास्तानार द्वारा गौर सिंग नृत्य, लामकेर के नर्तकों द्वारा गेड़ी नृत्य, दरभा के कलाकारों द्वारा परब नृत्य, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किलेपाल, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय मोरठपाल, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय लोहंडीगुड़ा, डिमरापाल आश्रम की बालिकाओं द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही हरप्रीत कौर द्वारा ओडिय़ा नृत्य, आनंदिता तिवारी द्वारा कत्थक, एआर म्यूजिक ग्रुप सुकमा द्वारा हल्बी और ओडिय़ा गीत प्रस्तुत किए गए सिद्धार्थ महाजन ग्रुप कोंडागांव द्वारा छत्तीसगढ़ी गीत नृत्य तथा उद्गम द रिदम ऑफ बस्तर तथा स्वच्छ आवाज म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुगम संगीत प्रस्तुत किए गए।

