पहले बैंक में लाइन लगवाया, अब देने की बारी तो तारीख बढ़ा दी
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 7 मार्च को आयोजित महतारी वंदन योजना राशि वितरण का कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण स्थगित कर दिया गया है।
इसी बीच कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने महतारी वंदन योजना की तारीख बढ़ाने पर सवाल उठाया है उन्होंने कहा प्रदेश की 70 लाख माता बहनों के साथ धोखा हुआ है। साय सरकार ने महतारियों के साथ धोखा किया है, पहले आवेदन के लिए सीमित समय दिए उसके बाद KYC के लिए बैंक में लाइन लगवाया अब देने की बारी आई तो, तारीख बढ़ा दी।

