खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो चुकी है। मंत्रिपरिषद की ये बैठक सीएम साय की अध्यक्षता में हो रही है। इस बैठक में किसानों को धान के अंतर की राशि, महतारी वंदन योजना की राशि देने समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने और फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास में शिफ्ट होने के पूर्व सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री साय ने पूजा उपरांत वरिष्ठ स्वजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय सहित परिवारजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास में 13 मार्च को शिफ्ट होंगे। अभी वर्तमान में वे राज्य अतिथि गृह पहुना में रह रहे हैं।

