खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ग्राम घोड़ागांव में नेशनल हाईवे 30 पर सडक़ हादसे में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाडिय़ा की मौत हो गई है। वहीं जिला भाजपा कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल संतोष पात्रे को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अपनी निजी वाहन से दोनों भाजपा नेता कोंडागांव से दंतेवाड़ा शादी समारोह में सम्मलित होने जा रहे थे। उसी दौरान घोड़ागांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। पेड़ से टकराने से वाहन में सवार भाजपा अल्पसंख्य के मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलावर कपाडिय़ा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वही भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी संतोष पात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए।

