Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। कांग्रेस के राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल ने गुरुवार को अपने जनसंपर्क के दौरान मोदी की गारंटी पर प्रहार करते हुए भाजपा को खूब घेरा। भूपेश ने छुईखदान में अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी का दावा करने वाली भाजपा की हर एक बात झूठी निकली। वर्तमान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किसानों के 2लाख रुपए तक के कर्ज माफ होने की बात आपसे आकर कही थी जिसका कोई अता पता नहीं है जबकि हमने शपथ ग्रहण के 2 घंटों में ही किसानों की कर्जमाफ़ी की घोषणा कर दी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। साजा विधानसभा के ग्राम पंचायत लुक में एक नवविवाहिता महिला की बाड़ी में लाश मिली है। महिला की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा रहे कि नवविवाहिता की लाश बाड़ी में एक फिट गड्ढे में गड़ी हुई मिली है। यह मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र है। जनकारी के अनुसार, गुरुवार को परपोड़ी थाना के ग्राम लुक में ससुराल के ब्यारे में एक फिट गड्ढे में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर अभियान पर पालनार की ओर सर्चिंग में निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षा बल द्वारा पालनार टोण्डापारा के जंगल सेे 02 संदिग्धों मंगू पूनेम पिता शत्रु पूनेम निवासी पुसनार धुर्वापारा थाना गंगालूर एवं विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग टिफिन बम 03 किग्रा, पेंसिल सेल 06 नग, सेफ्टी फ्यूज, प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद किया गया। गिरफ्तार एक नक्सली मंगू पूनेम के विरूद्ध थाना गंगालूर में कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर आज न्यायालय बीजापुर के समक्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना नगरनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने मोटर साइकिल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ के द्वारा मारकेल चौक मैन रोड में घेराबंदी कर आरोपी संतोष नायक पिता सगराम नायक निवासी ग्राम बारदा थाना बस्तर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 नग किंगफिशर का बियर बाटल कुल जुमला 31.200 लीटर बियर बरामद कर मोटर साइकिल सहित जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से अपराध सदर कायम कर थाना नगरनार में आरोपी के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जांच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है।सीएम साय ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि कांकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह…
ज्यादातर मारे गए नक्सलियों की पहचान दक्षिण बस्तर के निवासी के रूप में हुई खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना छोटेबेटिया क्षेत्र अंर्तगत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में मंगलवार को हुए मुठभेड में मारे गये 29 नक्सलियों में 09 नक्सलियों जिसमें 1. शंकर राव-डीव्हीसी सदस्य/उत्तर बस्तर डिवीजन मास प्रभारी 2. ललिता डीव्हीसी-सदस्य/परतापुर एरिया कमेटी प्रभारी/जनताना सरकार 3. दिवाकर गावडे मोहला दलम का कमांडर 4. सुखमति 5. जुगनी 6. बदरू 7. माधवी 8. सुखलाल पद्दा 9. हीरालाल 10. विनोद गावडे 11. राकेश 12. कमला सोढ़ी 13. रंजीत 14. हिड़मे मरकाम 15 नीतू वड्डा 16. मानकी कुड़ामी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। नवरात्र पर्व के अंतिम दिन नवमी पर विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर में ज्योति कलशों का विसर्जन किया गया। देर रात हुए इस ज्योति कलश विसर्जन को देखने छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचे थे। नौ दिन तक चले नवरात्र पर्व पर मां बम्लेश्वरी मंदिर में लोगों के आस्था की ज्योत प्रज्वलित की गई थी। ऊपर स्थित मां बम्लेश्वरी में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर सुबह चार बजे ज्योति कलशों का विसर्जन किया गया। वहीं देर रात नीचे स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में पंडितों तथा मंदिर के बेगा द्वारा मां…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तोखन राम साहू ने आज जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के समक्ष नामांकन का एक और सेट जमा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले व धरमलाल कौशिक उनके साथ उपस्थित थे। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होंगे। वहीं, 4 जून को मतों की गणना होगी। इसी बीच कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता विष्णु यादव कांग्रेस से बागी हो गए हैं। उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। बता दें कि…
चुनाव आयोग ने किया पुख्ता इंतजाम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर सीट पर 19 अप्रैल को होने वाले मतदान की चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बस्तर में होने वाले चुनाव के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए क्षेत्र के मतदाताओं से निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बस्तर में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि 196 संवेदनशील मतदान केंद्र है, जिसकी सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता शिशुपाल शोरी आज भाजपा ज्वाइन करेंगे, आज रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन करेंगे, शिशुपाल शोरी ने कांग्रेस छोड़ने की वजह पार्टी की खराब नीति और अनदेखी से आहत होकर भाजपा प्रवेश की कही बात, शिशुपाल ने बयान जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को आदिवासी सीएम देकर आदिवासियों का मान बढ़ाया है।

