ज्यादातर मारे गए नक्सलियों की पहचान दक्षिण बस्तर के निवासी के रूप में हुई
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के थाना छोटेबेटिया क्षेत्र अंर्तगत बिनागुंडा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोला के जंगल में मंगलवार को हुए मुठभेड में मारे गये 29 नक्सलियों में 09 नक्सलियों जिसमें 1. शंकर राव-डीव्हीसी सदस्य/उत्तर बस्तर डिवीजन मास प्रभारी 2. ललिता डीव्हीसी-सदस्य/परतापुर एरिया कमेटी प्रभारी/जनताना सरकार 3. दिवाकर गावडे मोहला दलम का कमांडर 4. सुखमति 5. जुगनी 6. बदरू 7. माधवी 8. सुखलाल पद्दा 9. हीरालाल 10. विनोद गावडे 11. राकेश 12. कमला सोढ़ी 13. रंजीत 14. हिड़मे मरकाम 15 नीतू वड्डा 16. मानकी कुड़ामी की शिनाख्त हो गई है। बाकी के 13 नक्सलियों की पहचान की जा रही है। विदित हो कि कांकेर में 15 महिला नक्सलियों सहित कुल 29 नक्सली मारे गए थे। इस मुठभेड़ में 03 जवान भी घायल हुए हैं। ज्यादातर मारे गए नक्सलियों की पहचान दक्षिण बस्तर के निवासी के रूप में हुई है।
कांकेर एसपी कल्याण एलसेला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ के बाद मंगलवार को 02 नक्सलियों की पहचान की गई थी, वहीं अब तक मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है, बाकी के शिनाख्तगी की प्रकिया जारी है।

