खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर अभियान पर पालनार की ओर सर्चिंग में निकली थी।
अभियान के दौरान सुरक्षा बल द्वारा पालनार टोण्डापारा के जंगल सेे 02 संदिग्धों मंगू पूनेम पिता शत्रु पूनेम निवासी पुसनार धुर्वापारा थाना गंगालूर एवं विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 नग टिफिन बम 03 किग्रा, पेंसिल सेल 06 नग, सेफ्टी फ्यूज, प्रतिबंधित नक्सली संगठन के प्रचार-प्रसार की सामग्री बरामद किया गया। गिरफ्तार एक नक्सली मंगू पूनेम के विरूद्ध थाना गंगालूर में कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर आज न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

