Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट की 06 विधानसभा क्षेत्रों में 03 बजे मतदान संपन्न हो गया है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बीजापुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, कोंटा, सुकमा, नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से यहां मतदान का समय 03 बजे तक ही निर्धरित था। अपराह्न 03 बजे तक बस्तर लोकसभा सीट पर 58.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं जगदलपुर और बस्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदान 05 बजे तक होगी। गौरतलब है कि दोपहर 03 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में 70.93 प्रतिशत हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान 35.06 प्रतिशत बीजापुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। नक्सलियों के कब्जे में रहे ग्राम पालनार में 20 वर्ष बाद बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज शुक्रवार को मतदान हुआ। कल तक यहां पर लाल आतंक का पहरा था, उसी पालनार गांव में लाल आतंक को दरकिनार कर लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। मतदान करने के लिए पहुंचे ग्रामीण मतदाताओं ने बताया कि मतदान कर हमें बहुत ख़ुशी हो रही है। उन्होने बताया कि 20 वर्ष से यह गांव वीरान पड़ा था, कैम्प खुलने के बाद यहां पहली बार मतदान हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोग विस्थापित होकर दूसरे गांवों में…
नक्सल भय को दरकिनार करते हुए बस्तर के मतदाताओं ने बुलेट के आगे बैलेट को चुना खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा प्रथम चरण के चुनाव में एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट पर मतदाताओं ने नक्सल भय को दरकिनार करते हुए बुलेट के आगे बैलेट को चुना है। विदित हो कि नारायणपुर के फरसगांव ब्लाक के ग्राम दंडवन निवासी भाजपा नेता पंचमदास मानिकपुरी की दो दिन पहले नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। आज उसी ग्राम दंडवन के मतदान केंद्र में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने मतदान कर नक्सल भय को दरकिनार करते हुए एक तरह से मृतक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह है। इसी बीच बीजापुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसमें दूल्हा दीपक गुप्ता का बारात निकलने से पहले परिजनों के साथ बीजापुर के मतदान केंद्र क्रमांक 160 राउतपारा में पहुंचा और मतदान किया। दीपक ने कहा कि देश को मजबूत लोकतंत्र देना, हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं नारायणपुर में दूल्हा देवेश ठाकुर विवाह के तुरंत बाद दुल्हन गंगोत्री ठाकुर के साथ नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 42 गुरिया पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र…
आदर्श मतदान केन्द्र के सेल्फी बूथ में कमिश्नर-आईजी सहित कलेक्टर-एसपी ने खिंचवाई सेल्फी दिव्यांग एवं वयोवृद्ध मतदाताओं ने मतदान कर अन्य मतदाताओं को दिया सन्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर संभाग श्याम धावड़े और आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 19 अप्रैल शुक्रवार को जगदलपुर शहर के शहीद भगतसिंह हाईस्कूल में स्थापित मतदान केन्द्र क्रमांक 75 में तथा कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भैरमगंज स्कूल स्थित मतदान केंद्र 104 में सपरिवार कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान उन्होंने आदर्श मतदान केंद्र परिसर में बनाये गए सेल्फी…
घायल असिस्टेंट कमांडेंट सहित दोनो जवानों की स्थिति सामान्य व खतरे से बाहर खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान चल रहा है। इसी बीच बीजापुर जिले में दो विस्फोट हुए हैं, बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र अंर्तगत गलगम मतदान केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर सर्चिंग पर निकले सीआरपीएफ 196 के जवान के पास मौजूद यूबीजीएल सेल में दुर्घटनावश विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया है। वहीं बीजापुर जिले के ही भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत चिहका मतदान केंद्र के आस-पास के दायरे में सर्चिंग…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रोड शो कर किया शक्ति प्रदर्शन सरगुजा। जिले में नामांकन रैली के जरिये भाजपा ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खबर वर्ल्ड न्यूज-रोड शो कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की तो वही मंच से जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा। दरअसल भाजपा ने सरगुजा से चिंतामणि महाराज को अपना प्रत्यासी बनाया है जिन्होंने आज नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ये नामाकन रैली अग्रेसन भवन से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुची इस बीच बाहर से आये 101 पंडितो ने जीत के लिए खास मंत्रोच्चार भी किया। सीएम विष्णुदेव…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – कवर्धा। विजय शर्मा की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. हेलीकॉप्टर को शहर के पुलिस लाइन लैंड करना था, लेकिन अचानक पीजी कॉलेज ग्राउंड में लैंड कर दिया गया. जब डिप्टी सीएम उतरे तो पीजी ग्राउंड में पुलिस के अधिकारी गायब रहे. डिप्टी सीएम विजय शर्मा बाइक पर बैठकर सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय के निवास पहुंचे. इसको लेकर विजय शर्मा पुलिस प्रशासन पर भड़क गए. बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम जब हेलीकॉप्टर से उतरे तो वहां कोई भी पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थे. बता दें कि इस घटना में हेलीकॉप्टर पायलट की चूक बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण का मतदान निपटने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए युद्ध स्तर की तैयारी शुरू कर दी है । स्टार प्रचारकों के लगातार दौरे बन रहे हैं । भाजपा ने अपने सबसे बड़े स्टार प्रचारकों के दौरे में पीएम मोदी और सीएम योगी के दौरे तय कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 को छत्तीसगढ़ में चुनावी प्रचार करेंगे। 23 अप्रैल को शक्ति और धमतरी में चुनावी सभा लेंगे। वहीं 24 अप्रैल को अंबिकापुर में पीएम की सभा होगी। इस…
ख़बर वर्ल्ड न्यूज़ – बस्तर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए बस्तर सीट पर मतदान खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक लोकसभा सीट पर 63.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी कुछ बूथों पर मतदान जारी है। इस लिए मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है। संवेदनशील इलाके की पोलिंग पार्टियों की वापसी शुरू हो गई है। बता दें नक्सल प्रभावित छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दोपहर तीन बजे तक वोटिंग हुई, जबकि बस्तर के 85 और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 86 केंद्रों पर मतदान शाम पांच बजे समाप्त हुआ। हालांकि बूथों के अंदर अभी जितने मतदाता…

