भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय माह मार्गशीर्ष का प्रारंभ 25 नवंबर, बुधवार से हुआ है। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या होती है। इसे अगहन अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन कृष्ण पक्ष का समापन होता है, लेकिन यह दिन स्नान, दान, पितरों के तर्पण, श्राद्ध आदि के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस शाम आप माता लक्ष्मी की पूजा करके धन, सुख, समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं, वहीं देर रात्रि के समय यानी निशिता मुहूर्त में मंत्रों की सिद्धि कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? मार्गशीर्ष अमावस्या का मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध आदि का समय क्या है?
मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 तारीख
वैदिक पंचांग को देखा जाए तो इस साल मार्गशीर्ष कृष्ण अमावस्या तिथि 8 दिसंबर को तड़के 4 बजकर 12 एएम पर शुरू हो रही है और इसका समापन 9 दिसंबर को प्रात:काल में 6 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या 8 दिसंबर, मंगलवार को है। मंगलवार दिन की वजह से यह भौमवती अमावस्या है।
मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 मुहूर्त
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन आपको स्नान करना है तो उसके लिए ब्रह्म मुहूर्त को उत्तम बताया गया है। उस दिन का ब्रह्म मुहूर्त 05:13 ए एम से 06:07 ए एम तक है, वहीं दिन का शुभ समय यानी अभिजीत मुहूर्त 11:52 ए एम से दोपहर 12:34 पी एम तक है। अमावस्या के दिन निशिता मुहूर्त देर रात 11:46 पी एम से लेकर मध्य रात्रि 12:41 ए एम तक है।
अमावस्या का प्रदोष काल यानी लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 05:24 पी एम पर से है। उस दिन का सूर्योदय 07:01 ए एम पर होगी, जबकि सूर्यास्त का समय शाम 05:24 बजे है। उस दिन चंद्रोदय नहीं होगा, लेकिन चंद्रास्त शाम 04:34 पी एम पर होगा।
मार्गशीर्ष अमावस्या 2026 तर्पण और श्राद्ध का समय
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण आप स्नान के बाद ही कर सकते हैं। वैसे आप चाहें तो दिन में 11:30 बजे से लेकर दोपहर 2:30 बजे के बीच पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध कर्म आदि कर सकते हैं।
कुतुप मुहूर्त तर्पण और श्राद्ध के लिए उत्तम
कुतुप मुहूर्त में पितरों के लिए श्राद्ध, पिंडदान आदि करते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पूरे एक दिन में 15 मुहूर्त होते हैं, हर मुहूर्त 48 मिनट का माना जाता है। यहां दिन का अर्थ सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक का समय है। दिन का 8वां मुहूर्त कुतुप मुहूर्त होता है। इस आधार पर कुतुप मुहूर्त 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच होता है, लेकिन सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के आधार पर कुतुप मुहूर्त की अवधि थोड़ी आगे या पीछे हो सकती है।
2 शुभ योग में मार्गशीर्ष अमावस्या
मार्गशीर्ष अमावस्या पर दो शुभ योग बन रहे हैं, जिसमें पहला सुकर्मा योग और दूसरा धृति योग है। अमावस्या के दिन सुकर्मा योग प्रात:काल से लेकर सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक है, उसके बाद से धृति योग बन जाएगा।
वहीं मार्गशीर्ष अमावस्या पर अनुराधा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक है, फिर ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रारंभ होगा, जो रात तक रहेगा।
मार्गशीर्ष अमावस्या का महत्व
मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से व्यक्ति के कष्ट और पाप मिट जाते हैं। मार्गशीर्ष अमावस्या को तर्पण, पंचबलि कर्म, दान आदि करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन आप पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और तेल का दीपक जलाएं। परिवार में सुख और शांति आएगी।
Trending
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज
- मुख्यमंत्री साय आज करेंगे डिजिटल क्रिएटर्स का सम्मान…


