चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जीत का लिया संकल्प
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नगर पंचायत भोपालपटनम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज भोपालपटनम मंडल में भाजपा के चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश गागड़ा के करकमलों से किया गया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन की मजबूती तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यालय शुभारंभ के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने संगठन की एकजुटता के साथ चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत भोपालपटनम सह प्रभारी जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्य शकरैया मांडवी, महिला मोर्चा नेत्री माया झाड़ी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष हरिहर साहनी, मंडल अध्यक्ष नरसिंह रेड्डी, मंडल महामंत्री अरुण भगत, गिरिजा शंकर तामड़ी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


