Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भोपालपटनम में भाजपा के चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    November 19, 2026

    अमित बघेल को 14 हेट स्पीच मामलों में सर्वोच्च न्यायालय से नियमित जमानत, रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी खत्म

    November 19, 2026

    बालोद के खैरवाही में अस्थि चोरी की तीसरी वारदात से हड़कंप: चिता स्थल पर मिला नारियल-दीया, प्रयागराज विसर्जन की इच्छा अधूरी

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • भोपालपटनम में भाजपा के चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    • अमित बघेल को 14 हेट स्पीच मामलों में सर्वोच्च न्यायालय से नियमित जमानत, रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी खत्म
    • बालोद के खैरवाही में अस्थि चोरी की तीसरी वारदात से हड़कंप: चिता स्थल पर मिला नारियल-दीया, प्रयागराज विसर्जन की इच्छा अधूरी
    • 20-21 नवंबर को देवउठनी एकादशी, पूजा समय पढ़ें यह व्रत कथा, हरि कृपा से मिलेगा वैकुंठ में स्थान
    • वेलिंगटन: 70 पर 5 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक वापसी, निकल्स-फिलिप्स की 173 रनों की अटूट साझेदारी ने पलटा मैच
    • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: दूसरे बुधवार भी जारी रहा ‘रामायण’ का दबदबा, ‘सीन’ और ‘मूकुथी अम्मन 2’ की कमाई में गिरावट दर्ज
    • सामान्य वायरल समझकर न टालें बुखार, जोड़ों में दर्द और कमजोरी हो सकती है खतरे की घंटी
    • घरेलू हिंसा की रोज़ाना प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किया पति पर हमला, मौत; 24 घंटे में गिरफ्तारी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » अमित बघेल को 14 हेट स्पीच मामलों में सर्वोच्च न्यायालय से नियमित जमानत, रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी खत्म
    रायपुर

    अमित बघेल को 14 हेट स्पीच मामलों में सर्वोच्च न्यायालय से नियमित जमानत, रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी खत्म

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 19, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक एवं जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को हेट स्पीच से संबंधित 14 आपराधिक प्रकरणों में नियमित जमानत दे दी है। इसके साथ ही रायपुर जिले से बाहर रहने की शर्त भी हटा दी है।
    बता दें कि अमित बघेल के खिलाफ मामला 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा से तोड़फोड़ की घटना के बाद शुरू हुए विवाद से जुड़ा है। इस घटना के बाद बघेल ने अग्रवाल और सिंधी समाज के आराध्य देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद अलग-अलग पुलिस थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गईं। रिपोर्टों के मुताबिक, इस विवाद में कुल 14 एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसके बाद दिसंबर 2025 में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
    गिरफ्तारी के बाद अमित बघेल ने जमानत के लिए बिलासपुर हाईकोर्ट का रुख किया था। अदालत ने उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी, लेकिन तीन अलग-अलग मामलों में तीन महीने की सशर्त अंतरिम जमानत दी थी। इस दौरान उन्हें रायपुर जिले की सीमा से बाहर रहने का निर्देश दिया गया था. उक्त सशर्त अंतरिम जमानत की अवधि 22.10.2026 को समाप्त हो गई थी। अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने बुधवार को अदालत में सरेंडर किया था।
    उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ बघेल ने सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विशेष अनुमति याचिका प्रस्तुत की थी। याचिका में सर्वोच्च न्यायालय ने 28.10.2026 को पारित आदेश के माध्यम से बघेल को हेट स्पीच से संबंधित सभी 4 प्रकरणों में आत्मसमर्पण करने हेतु दो सप्ताह का समय प्रदान किया था। सर्वोच्च न्यायालय के उक्त निर्देशों का पालन करते हुए बघेल ने 11.11.2026 को आत्मसमर्पण कर दिया था।
    आज प्रकरण की सुनवाई के दौरान बघेल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सिद्धार्थ दवे के साथ अधिवक्ता हर्षवर्धन परगनिहा ने पक्ष रखते हुए न्यायालय को अवगत कराया कि बघेल अधिकतम तीन वर्ष के कारावास से दंडनीय अपराधों के संबंध में सात माह से अधिक की अवधि न्यायिक अभिरक्षा में व्यतीत कर चुके हैं। साथ ही, उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 28.10.2026 के अनुपालन में सभी 4 प्रकरणों में आत्मसमर्पण भी कर दिया है।
    राज्य शासन की ओर से जमानत का विरोध करते हुए यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि बघेल के विरुद्ध उक्त 14 प्रकरणों के अतिरिक्त 19 अन्य आपराधिक प्रकरणों में आपराधिक पूर्ववृत्त हैं। इसके अतिरिक्त, राज्य की ओर से यह भी इंगित किया गया कि तीन माह की अस्थायी जमानत/पैरोल की अवधि समाप्त होने के बावजूद बघेल द्वारा तत्काल आत्मसमर्पण नहीं किया गया था।
    सर्वोच्च न्यायालय ने मामले के समस्त तथ्यों एवं परिस्थितियों पर विचार करने के पश्चात अमित बघेल को सभी 14 प्रकरणों में नियमित जमानत पर रिहा किए जाने का आदेश पारित किया। सर्वोच्च न्यायालय ने यह स्वतंत्रता भी प्रदान की है कि यदि बघेल द्वारा जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन किया जाता है, तो राज्य शासन उनकी जमानत निरस्त कराने हेतु उचित आवेदन प्रस्तुत करने के लिए स्वतंत्र होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, ठंड में इजाफे के आसार

    November 19, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनाएंगी काला दिवस

    November 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा आज…

    November 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    भोपालपटनम में भाजपा के चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    By Khabar WorldNovember 19, 202623

    चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं ने जीत का लिया संकल्प…

    अमित बघेल को 14 हेट स्पीच मामलों में सर्वोच्च न्यायालय से नियमित जमानत, रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी खत्म

    November 19, 2026

    बालोद के खैरवाही में अस्थि चोरी की तीसरी वारदात से हड़कंप: चिता स्थल पर मिला नारियल-दीया, प्रयागराज विसर्जन की इच्छा अधूरी

    November 19, 2026

    20-21 नवंबर को देवउठनी एकादशी, पूजा समय पढ़ें यह व्रत कथा, हरि कृपा से मिलेगा वैकुंठ में स्थान

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    भोपालपटनम में भाजपा के चुनाव कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    November 19, 2026

    अमित बघेल को 14 हेट स्पीच मामलों में सर्वोच्च न्यायालय से नियमित जमानत, रायपुर से बाहर रहने की शर्त भी खत्म

    November 19, 2026

    बालोद के खैरवाही में अस्थि चोरी की तीसरी वारदात से हड़कंप: चिता स्थल पर मिला नारियल-दीया, प्रयागराज विसर्जन की इच्छा अधूरी

    November 19, 2026

    20-21 नवंबर को देवउठनी एकादशी, पूजा समय पढ़ें यह व्रत कथा, हरि कृपा से मिलेगा वैकुंठ में स्थान

    November 19, 2026

    वेलिंगटन: 70 पर 5 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक वापसी, निकल्स-फिलिप्स की 173 रनों की अटूट साझेदारी ने पलटा मैच

    November 19, 2026

    बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: दूसरे बुधवार भी जारी रहा ‘रामायण’ का दबदबा, ‘सीन’ और ‘मूकुथी अम्मन 2’ की कमाई में गिरावट दर्ज

    November 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.