खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का आज 19 नवंबर को तीसरा और अंतिम दिन है। अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में 17 से 19 नवंबर तक चरणबद्ध प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं आज काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस मनाएंगी।
आंदोलन के जरिए कार्यकर्ता और सहायिकाएं सरकार के सामने अपनी मांगें रख रही हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा देना और मासिक मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करना शामिल है। इसके अलावा 5G मोबाइल उपलब्ध कराने, इंटरनेट भत्ता बढ़ाकर 500 रुपये करने और पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग भी की जा रही है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय महापड़ाव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगी।
Trending
- चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, ठंड में इजाफे के आसार
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनाएंगी काला दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा आज…
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि
- बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार
- ‘स्पेस ऑन व्हील’ से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान
- कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन बीजापुर ने शासन के नाम एसडीएम बीजापुर को सौंपा ज्ञापन
- पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: मनेंद्रगढ़ जिले में एसपी ने जारी किया तबादला आदेश, कई निरीक्षक और आरक्षक इधर से उधर


