खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। प्रदेश में तापमान में गिरावट, आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 20 और 21 नवंबर को बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव से आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
राजधानी रायपुर में 19 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले दो दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
बीते 18 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। तापमान की बात करें तो रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, 20 और 21 नवंबर को छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बस्तर संभाग के साथ मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें। बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। तेज हवाओं के दौरान कमजोर ढांचों और होर्डिंग से दूरी बनाए रखें।
Trending
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: दूसरे बुधवार भी जारी रहा ‘रामायण’ का दबदबा, ‘सीन’ और ‘मूकुथी अम्मन 2’ की कमाई में गिरावट दर्ज
- सामान्य वायरल समझकर न टालें बुखार, जोड़ों में दर्द और कमजोरी हो सकती है खतरे की घंटी
- घरेलू हिंसा की रोज़ाना प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से किया पति पर हमला, मौत; 24 घंटे में गिरफ्तारी
- चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: 20-21 नवंबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, ठंड में इजाफे के आसार
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनाएंगी काला दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा आज…
- मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में नारायणपुर जिले की बड़ी उपलब्धि
- बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार


