Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज
- नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में छात्रावासो का निर्माण हाे रहे, पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा- महेश कश्यप
- महापौर हुए लापता, शहर की मूलभूत सुविधाएं व विकास कार्य अधर में- राजेश चौधरी
- नशे में धुत पति की हैवानियत, पत्नी की नृशंस हत्या; निजी अंगों में बोतल डालने की आशंका से सनसनी
- राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 46 केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
Author: Khabar World
एडमिशन के लिए निकली थीं दोनों बहनें खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के रूंगटा कॉलेज में एडमिशन की बात कर अपनी बहन के साथ लौट रही स्कूटी सवार सुहानी सिंह की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं उसकी दूसरी बहन खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे एम्स रायपुर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, लक्ष्मी नगर निवासी सुहानी और खुशी दोनों बहन कुरुद स्थित रूंगटा कॉलेज से एडमिशन की बात कर नगपुरा में चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल अपनी तीसरी बहन से मिलने…
माफियाओं पर कार्रवाई की मांग तेज खबर वर्ल्ड न्यूज – गरियाबंद | विशेष रिपोर्ट- राजिम क्षेत्र में रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि पत्रकारों पर जानलेवा हमले और FIR दर्ज होने के बावजूद अवैध रेत खनन और परिवहन बेरोकटोक जारी है। 9 जून 2025 को पैरी नदी के पितईबंद घाट में रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों पर माफियाओं के गुर्गों ने हमला किया था, लेकिन अब तक न तो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है, न ही खनिज विभाग की कार्यप्रणाली में कोई पारदर्शिता आई है। अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई – दो चेन माउंटेन जब्त 13…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल एवं पुलिस परिवारों के सदस्यों के लिए मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन अग्रसेन भवन, सेक्टर-6 भिलाई नगर में प्रातः 08.00 बजे से संध्या 04.00 बजे तक किया जा रहा है। उक्त मेगा मेडिकल कैम्प में 16 विभागो के मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श दिया जावेगा। उक्त सुविधा केम्प के रूप मे भी आयोजित किया जा रहा है जिसमे आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड अपडेशन, राशन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, हाई सिक्यूरिटी नंबर प्लेट की सुविधा एवं लर्निंग लायसेंस भी बनाया जायेगा। इस मेडिकल कैम्प मे आई एवं डेंटल की भी…
झोपड़ियों से सम्मानजनक जीवन की ओर बढ़े कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। कभी अस्थायी झोपड़ियों में रहने वाले हजारों परिवारों के जीवन में अब स्थायित्व और सम्मान की छाया है। छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन में एक मिसाल बनकर उभरा है। मिशन मोड में चल रहे आवास निर्माण कार्यों के फलस्वरूप रायगढ़ प्रदेश का पहला ऐसा जिला बना है, जिसने वर्ष 2024-25 में 20 हजार से अधिक मकानों का निर्माण पूरा किया है। यह न केवल एक आंकड़ा है, बल्कि गरीबों के सपनों को साकार करने की एक जीवंत तस्वीर है। प्रधानमंत्री आवास योजना का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। अकलतरा विकासखंड के अकलतरी गांव में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। यहां 20 से अधिक लोग पीड़ित हैं। वहीं अब तक तीन पीड़ितों की मौत हुई है। गांव में डायरिया फैलने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर मरीजों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। गांव में डायरिया फैलने का कारण अज्ञात है। स्वास्थ्य विभाग की टीम और पीएचईके अधिकारी डायरिया फैलने की वजह जानने में जुटे हैं। गांव के पानी की जांच करने सैंपल भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों के इलाज में जुटी है। वहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बीवी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद शौहर ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शौहर सहित अन्य के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण एक्ट, दहेज प्रताड़ना व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामला शहर के तारबाहर थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़िता का निकाह दिसंबर 2022 में सुपेला भिलाई निवासी नासिर अली से हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने तब दहेज के रूप में नासिर के परिवार का हर डिमांड पूरा किया था। लेकिन निकाह के…
हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से न सिर्फ बीमारियों से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन के सभी पाप भी समाप्त हो जाते हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, यह एकादशी व्रत रोगों को दूर करने वाली सबसे प्रभावशाली एकादशी मानी गई है। खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से शारीरिक या मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं, यह दिन बेहद शुभ…
नई दिल्ली। पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर बने 43 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बुधवार से खेला जा रहा है। इस दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 6 विकेट झटके। उन्होंने इंग्लैंड के लॉर्ड्स में बने 43 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कमिंस इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर कप्तान के तौर पर 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।…
नई दिल्ली। अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे से पहले वीकेंड तक ताबड़तोड़ कलेक्शन किया। इसके बाद से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली। हालांकि, फिल्म ने पहले 4 दिन में ही भारत में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन कर लिया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस एक हफ्ता पूरा हो चुका है। इसका अबतक का कुल कलेक्शन अच्छा रहा है। इसने सिकंदर और जाट जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, लेकिन विक्की कौशल की ‘छावा’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दो क्लाइमैक्स…
कितने दिनों बाद खराब हो जाता है दही? महीनों फ्रिज में दही रखना खतरनाक, जानें सेहत से जुड़ी जरूरी बात
नई दिल्ली। दही एक डेयरी प्रोडक्ट है, जो दूध को जमाकर बनाया जाता है। दही का स्वाद अधिकतर लोगों को खूब भाता है और इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। गर्मियों में दही की लस्सी बनाकर भी पी जाती है। दही एक ऐसी चीज है, जिसे लोग अक्सर फ्रिज में रख देते हैं और कई दिनों तक इस्तेमाल करते हैं। दही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन यह कुछ ही दिनों तक ताजा और खाने लायक बना रहता है। हालांकि कई बार दही खराब भी हो जाता है, लेकिन लोगों को पता ही नहीं चलता है।…

