खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के तोकापाल ब्लॉक के ग्राम परपा में 191.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास का लोकार्पण आज शुक्रवार काे बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि हमारी सरकार अंतिम छोर पर बैठी बेटियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संकल्पित है। परपा में इस छात्रावास के बनने से अब दूर दराज की छात्राओं को नियमित पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा। बेहतर बुनियादी ढांचा ही क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की नींव है, औऱ इस सर्वसुविधायुक्त भवन के माध्यम से क्षेत्र की शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को अब रहने और पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा। नक्सल मुक्त बस्तर के बाद अंदरूनी इलाकों में भी ऐसे छात्रावासो का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है।
चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने छात्रावास की सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी औऱ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प बस्तर के गांवों में धरातल पर उतर रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जिला पंचायत सदस्य पदमनी कश्यप, जिला पंचायत सदस्य कामदेव बघेल,जनपद अध्यक्ष रामबती भंडारी,जनपद उपाध्यक्ष रितेश जोशी,भाजपा जिला मंत्री रैतुराम बघेल,मण्डल अध्यक्ष सोमारू कश्यप,मंडल उपाध्यक्ष मिटकुराम बघेल,बसन्ती कश्यप,चंद्रकांत भंडारी,बैजनाथ शांडिल्य,रैमती बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज


