नई दिल्ली। पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर बने 43 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल बुधवार से खेला जा रहा है। इस दौरान साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 6 विकेट झटके। उन्होंने इंग्लैंड के लॉर्ड्स में बने 43 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
कमिंस इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर कप्तान के तौर पर 5 विकेट हॉल लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा इंग्लैंड के बॉब विलिस ने किया था। बॉब ने साल 1982 में इंडिया के खिलाफ 5 विकेट झटके थे।
वहीं कमिंस ने अब उनके 43 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 6 विकेट झटक लिए हैं। कमिंस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। कमिंस ने सिर्फ 28 रन देकर 6 विकेट लिए।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 212 रन बनाए थे। ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका अब आसानी से इस मैच में मजबूत पकड़ बना लेगी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने मैच को पूरी तरह पलट दिया।
कमिंस ने पहले दिन एक विकेट झटके थे। इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने कुल 5 विकेट झटके। कमिंस ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे, कप्तान टेंबा बवुमा को आउट किया।
इसके बाद उन्होंने डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन, मार्को यॉन्सन और कगिसो रबाडा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कमिंस की घातक गेंदबाजी की वजह से साउथ अफ्रीका सिर्फ 138 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
Trending
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत
- जांजगीर-चांपा में खूनी रंजिश: रेत कारोबारी की घर में घुसकर हत्या, छोटा भाई घायल


