खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शराबी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि हैवानियत की हद पार करते हुए आरोपी पति ने प्राइवेट पार्ट में डंडा और बोतल डाली दी। मृतिका की पहचान चिंतामनी के रूप में हुई है। सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना कोतवाली थाना इलाके के देवनगर का है। आरोपी का नाम संतलाल बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और पड़ोसियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बर्बरता से वारदात को अंजाम देने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। वहीं परिजनों में मातम पसर गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रथम दृष्टया प्राइवेट पार्ट में किसी अनैतिक चीजों के डालने की बात से इन्कार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।
एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर का है। बीती रात पति-पत्नी ने शराब पी थी। संभावना है कि शराब के नश में पति ने पत्नी के साथ मारपीट की।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज


