हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखने का विशेष महत्व होता है।
मान्यता है कि योगिनी एकादशी का व्रत करने से न सिर्फ बीमारियों से मुक्ति मिलती है, बल्कि जीवन के सभी पाप भी समाप्त हो जाते हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, यह एकादशी व्रत रोगों को दूर करने वाली सबसे प्रभावशाली एकादशी मानी गई है। खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से शारीरिक या मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं, यह दिन बेहद शुभ होता है।
योगिनी एकादशी 2025: व्रत की तिथि और शुभ मुहूर्त
एकादशी तिथि शुरू: 21 जून 2025 को सुबह 7:18 बजे
एकादशी तिथि समाप्त: 22 जून 2025 को सुबह 4:27 बजे तक
व्रत का दिन: 21 जून 2025 (शनिवार)
हिंदू धर्म में व्रत हमेशा उदया तिथि के अनुसार रखा जाता है, इसलिए 21 जून को योगिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा।
योगिनी एकादशी पर क्या करें?
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ तुलसी माता की विशेष उपासना का महत्व है। नीचे कुछ खास उपाय दिए गए हैं:
तुलसी पूजन करें
* सुबह स्नान कर साफ वस्त्र पहनें।
* भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा करें।
* तुलसी को जल चढ़ाएं, दीपक और अगरबत्ती जलाएं।
* तुलसी की 7 बार परिक्रमा करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र जपें।
* भोग में तुलसी पत्ते जरूर शामिल करें।
* भगवान विष्णु को जो भी भोग अर्पित करें, उसमें तुलसी का पत्ता जरूर डालें।
* मान्यता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु कोई भोग स्वीकार नहीं करते।
तुलसी माला का उपयोग करें
आप चाहें तो इस दिन तुलसी की माला पहन सकते हैं या पूजा के दौरान इससे जप कर सकते हैं। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो इस शुभ अवसर पर नया पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
योगिनी एकादशी का महत्व
इस दिन व्रत रखने से शरीर की बीमारियां दूर होती हैं। मन और आत्मा को शुद्धि मिलती है। पितृ दोष, गृह क्लेश और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
व्रत रखने वाले व्यक्ति को इस दिन अन्न नहीं खाना चाहिए। फल, दूध और जल ग्रहण कर सकते हैं। संकल्प लेकर पूरे दिन भगवान विष्णु का ध्यान करें।
Trending
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई


