खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर पालिका निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे लापता हो गए हैं। शहर की जनता से इनका अब कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि महापौर संजय पांडे अब जगदलपुर नगर निगम के नहीं बल्कि अपनी पार्टी एवं चुनावी प्रचार प्रसार के महापौर बने हुए हैं। जगदलपुर नगर निगम में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जनता की मूलभूत सुविधाएं व शहर में साफ-सफाई, नाली निर्माण,पानी की किल्लत और बदहाल सड़कों जैसे विकास कार्य अधर में लटके पड़े हैं। शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप है शहर की जनता की समस्याओं का निराकरण करना छोड़ महापौर सिर्फ अपनी पार्टी से संबंधित राजनीतिक गतिविधियों को महत्व दे रहे हैं, इससे साफ प्रतीत होता है, कि महापौर संजय पांडे अपने ही पार्टी के महापौर है। नगर निगम प्रशासन व महापौर पांडे जनहित के कार्यों को छोड़ स्वहित के कार्यों को पूरा करने में लगे हुए हैं।
राजेश चौधरी ने कहा शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान है, शहर में पेयजल की भारी समस्या है, पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। शहर के कई कई वार्डो में गंदा पानी आ रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे शहर में बढ़ते जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था जस की तस है शहरों में कचरे के अंबार लगा हुआ है। नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही है। और लापता महापौर संजय पांडे सिर्फ और सिर्फ अपने कार्यक्रमों में व्यस्त है। उन्हाेने कहा कहां गए वो महापौर जो कहते हैं कि जगदलपुर शहर को इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ बनाएंगे? कहां गए वो महापौर जो सत्ता में आने बड़े बड़े वादे किए थे? जब जनता समस्याओं से जूझ रही है तो महापौर का कोई पता नहीं है। ये लापता और निष्क्रिय महापौर व निगम प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है कि बस्तर स्वच्छता सर्वेक्षण में पिछड़ा हुआ है। वहीं नगर निगम में सिर्फ कमीशन प्रणाली का बोलबाला चल रहा है जहाँ फाइलों की मंजूरी से लेकर अनुबंध तक सिर्फ अवैध वसूली की जा रही है। महापौर पांडे और नगर निगम प्रशासन द्वारा संपत्ति और पानी कर में भारी बढ़ोतरी कर वसूली तो की जा रही है,जबकि जनता को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह से नदारद हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज


