खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है, जहां अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्कूल भवन की दीवार को क्षतिग्रस्त कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले विद्यालयों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता बताते हुए इस तरह की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विद्यालय की दीवार तोड़ी गई। अगले दिन 22 अप्रैल को सुबह लगभग 7.30 बजे जब विद्यालय के प्रधानपाठक चंदूराम अंचल स्कूल पहुंचे, तब घटना की जानकारी मिली। इसके बाद थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा
- पालचुवा शासकीय स्कूल में तोड़फोड़, कलेक्टर के सख्त निर्देश पर FIR दर्ज


