Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। कौरिनभांठा क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दो नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। दोनों कोविड पॉजिटिव महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिले में अब कोविड पॉजिटिव एक्टिव केस की संख्या 3 हो गई है। यहां पहले से इसी क्षेत्र की एक 65 वर्षीय वृद्धा का इलाज जारी है। वह महिला कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रही इसके बाद उसे कोविड आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। पिछले कुछ दिनों से उस वृद्वा की हालत स्थिर है। उसका इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/कवर्धा।भगवान शिव का महीना माने जाने वाला सावन आज से शुरू हो गया है। शिव मंदिरों में सुबह से भोले भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महदेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। वहीं कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। राजधानी रायपुर के खारुन तट पर विराजे हटकेश्वर महादेव में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिर में लोग श्रीफल, फूल-माला, दूध और बेलपत्र…

Read More

KWNS –   रायपुर l गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूज्य गुरुदेव गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमजजगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आश्रम सुदर्शन संस्थानम, रावाभाठा रायपुर में शंकर भगवान का अभिषेक कर शिष्य जनों ने गुरुदेव का चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद प्रात किया l उसके बाद गुरुजी के प्रमुख शिष्य झम्मन प्रसाद शास्त्री जी द्वारा प्रवचन के माध्यम से गुरु पूर्णिमा पर प्रकाश डालते हुए गुरु की महिमा के बारे में विस्तार से बताया गया l एवं शिष्यों के द्वारा भजन किया गया उपरोक्त कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया l उक्त कार्यक्रम…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेडी टू ईट निर्माण एवं वितरण हेतु रायगढ़ में 10 महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपे अनुबंध पत्र बच्चों के पोषण अभियान के साथ महिलाओं की आर्थिक समृद्धि को मजबूती देगी यह पहल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी को पूरा करते हुए रेडी टू ईट निर्माण का कार्य पुनः महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने के निर्णय पर अमल की पहल की शुरुआत आज रायगढ़ जिले से की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 10 महिला स्व-सहायता समूहों को रेडी टू ईट…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का दिन श्रद्धा, आस्था और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। कोसमनारा स्थित यह धाम लोगों की आस्था का केंद्र है और यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा आत्मबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण के मार्ग पर गुरुजनों के आशीर्वाद और जनआशीर्वाद के साथ…

Read More

सैलानियों के लिए मानसून ट्रैकिंग का विशेष आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। यहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। हरियाली, झरने और जंगलों का माहौल दिल को खुश कर देता है। इस मौसम में आप परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने के साथ बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं। बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासनं द्वारा मानसून ट्रैक की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मानसून के मौसम में प्राकृतिक सौंदर्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर नया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आगामी बजट, रोजगार नीति, किसानों के हित में प्रस्तावित योजनाएं तथा औद्योगिक विकास जैसे अहम विषयों पर चर्चा की संभावना है। *  संभावित प्रमुख एजेंडा: 1. 2025-26 का पूर्ण बजट प्रस्तुति पूर्व चर्चा राज्य सरकार 2025-26 के पूर्ण बजट को लेकर तैयारी में है। पिछला वोट ऑन अकाउंट बजट ₹52,500 करोड़ का था, जबकि पूर्ण बजट में यह आंकड़ा ₹1.25 लाख…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के 22 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि यह घोटाला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ था और इसकी जांच जारी है। उन्होंने कहा, “घोटाले में जो भी ज़िम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने 22 अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किया है। इससे पहले 7 जुलाई को आर्थिक अपराध…

Read More

वन मंत्री की अध्यक्षता में आईडीसी की बैठक सम्पन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में आज वनोपज राजकीय व्यापार अर्न्तविभागीय समिति(आईडीसी)की 307वीं बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्री निवास कार्यालय में सम्पन्न हुई। वनोपज राजकीय व्यापार अर्न्तविभागीय समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वन मंत्री कश्यप ने कहा कि बैठक में लिए गए जनकल्याणकारी निर्णयों से राज्य में लघु वनोपजों के व्यापार को ज्यादा मजबूती मिलेगी और वनांचल के लोगों की आय में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही साथ उनके जीवन स्तर में आर्थिक बदलाव भी आयेगा। मंत्री कश्यप ने उम्मीद जताई है कि इससे वनोपज…

Read More