KWNS – रायपुर l गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूज्य गुरुदेव गोवर्धनमठ पुरी पीठाधीश्वर श्रीमजजगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज का आश्रम सुदर्शन संस्थानम, रावाभाठा रायपुर में शंकर भगवान का अभिषेक कर शिष्य जनों ने गुरुदेव का चरण पादुका का पूजन कर आशीर्वाद प्रात किया l

उसके बाद गुरुजी के प्रमुख शिष्य झम्मन प्रसाद शास्त्री जी द्वारा प्रवचन के माध्यम से गुरु पूर्णिमा पर प्रकाश डालते हुए गुरु की महिमा के बारे में विस्तार से बताया गया l

एवं शिष्यों के द्वारा भजन किया गया उपरोक्त कार्यक्रम के बाद उपस्थित जनों ने प्रसाद ग्रहण किया l

उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में शिष्य जन उपस्थित रहे एवं पूरा आश्रम जय गुरुदेव जय गुरुदेव , हर हिन्दू सेना हो, हर हिन्दू सनातनी हो, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे के नारे से गुंजायमान होता रहा।


