Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026

    धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

    November 26, 2026

    भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
    • भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    • छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
    • अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
    • क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
    • बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
    • पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
    रायपुर

    धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 26, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    फसल संबंधी दावा-आपत्तियों का होगा भौतिक सत्यापन, 30 नवंबर तक अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश

    15 जनवरी 2027 तक होगी खसरा मैपिंग, सभी कलेक्टरों को जारी किए गए निर्देश

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को सुगम, सुव्यवस्थित एवं किसान हितैषी बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। पात्र किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए खसरा मैपिंग एवं फसल संबंधी विसंगतियों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।
    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 8 नवंबर 2026 को आयोजित धान खरीदी की तैयारियों संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में यह कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी द्वारा जारी निर्देशों में किसानों की समस्याओं के निराकरण तथा फसल संबंधी अभिलेखों के सत्यापन पर विशेष जोर दिया गया है।
    15 जनवरी तक होगी खसरा मैपिंग
    ऐसे किसान, जिनके खसरे फार्मर रजिस्ट्री में दर्ज हैं, लेकिन खसरा मंडल में प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं, उनके खसरों की मैपिंग के लिए संबंधित सहकारी समिति की आईडी में ‘एग्रीस्टेक से धान खरीदी हेतु भूमि विवरण सिंक करें’ का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। कलेक्टरों को संबंधित समितियों के माध्यम से ऐसे सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खसरा मैपिंग की समय-सीमा में धान खरीदी की अवधि 15 जनवरी 2027 तक निर्धारित की गई है।
    खेतों में पहुंचकर वास्तविक फसल का होगा सत्यापन
    डिजिटल फसल सर्वेक्षण (डीसीएस) में जिन खसरों में अन्य फसल दर्ज है, लेकिन किसानों द्वारा वास्तविक रूप से धान की फसल बोए जाने का दावा किया जा रहा है, उनका विस्तृत भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके साथ ही डीसीएस एवं पीवी ऐप दोनों में फसल प्रविष्टि के लिए उपलब्ध नहीं होने के कारण सर्वेक्षण एवं सत्यापन से छूट गए खसरों का भी संबंधित तहसीलदार के माध्यम से भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
    सत्यापन के दौरान राजस्व अभिलेखों का मिलान करते हुए मौके पर वास्तविक फसल एवं फसल क्षेत्रफल का परीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक संबंधित खसरे का मौका पंचनामा तैयार करने के साथ ही वास्तविक फसल की स्थिति को प्रमाणित करने वाले स्थल के फोटोग्राफ भी संलग्न किए जाएंगे।
    30 नवंबर तक उपलब्ध करानी होगी सत्यापित जानकारी
    राज्य शासन ने सत्यापन के उपरांत सही एवं अद्यतन जानकारी निर्धारित प्रारूप में संकलित करने तथा सक्षम प्राधिकारी से विधिवत अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं। फसल प्रविष्टि एवं संशोधन की अग्रिम कार्रवाई के लिए यह जानकारी 30 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी।
    राज्य शासन की इस पहल से खसरा एवं फसल संबंधी तकनीकी और अभिलेखीय विसंगतियों के निराकरण में मदद मिलेगी। साथ ही वास्तविक धान उत्पादक पात्र किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में सहूलियत मिलेगी तथा धान उपार्जन व्यवस्था और अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बन सकेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े

    November 26, 2026

    कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    By Khabar WorldNovember 26, 20260

    जीराफूल, जवाफूल, नगरी दुबराज और कालीमूंछ जैसे सुगंधित चावलों की अंतरराष्ट्रीय पहचान मजबूत करने की…

    धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

    November 26, 2026

    भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

    November 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार

    November 26, 2026

    धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल

    November 26, 2026

    भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

    November 26, 2026

    अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार

    November 26, 2026

    क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू

    November 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.