नई दिल्ली। बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों ने ठंडा परफॉर्म किया। यहां तक कि ‘रामायण’ ने भी पहली बार सिंगल डिजिट में कलेक्शन किया। वहीं ‘ओम’ की रफ्तार भी काफी धीमी नजर आई। जबकि ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का तो बुरा हाल दिखा। चलिए यहां जानते हैं कि ये सभी फिल्में, 26 नवंबर यानी गुरुवार को कितनी कमाई कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी है।
‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 22
रणबीर कपूर और यश स्टारर ‘रामायण’ की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है। इस फिल्म ने तीसरे बुधवार यानी रिलीज के 21वे दिन अपनी अब तक की सबसे कम कमाई की। इसका कलेक्शन महज 9.60 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब चौथे गुरुवार यानी 22वें दिन की कमाई की बात करें तो
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को सुबह 11 बजे तक 0.99 करोड़ कमा लिए हैं।
इसी के साथ फिलहाल ‘रामायण’ की भारत में 22 दिनों की नेट कमाई 983.44 करोड़ हो गई है।
‘ओम’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
धनुष की ‘ओम’ की कमाई को भी बुधवार को बड़ा झटका लगा और ये बस 4.10 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। वहीं अब ये सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर रही है और इसके 7वें दिन यानी गुरुवार की कमाई की बात करें तो
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ओम’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को सुबह 11 बजे तक 0.59 करोड़ की कमाई कर ली है।
इसी के साथ फिलहाल ‘ओम’ की भारत में 6 दिनों की नेट कमाई 66.14 करोड़ रुपये हो गई है।
‘गॉडजिला माइनस जीरो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही मुट्ठीभर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को महज 30 लाख कमाए थे। वहीं इसके 7वें दिन यानी गुरुवार की कमाई की बात करें तो
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले गुरुवार को सुबह 11 बजे तक 3 लाख रुपये की कमाई कर ली है।
इसी के साथ फिलहाल इसकी भारत में 7 दिनों की नेट कमाई 4.24 करोड़ रुपये हो गई है।
Trending
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम


