खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहां वे आम जनता से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश देंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेशभर से पहुंचे आम नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे। जनदर्शन में लोग अपनी समस्याओं और मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करा सकेंगे। मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी देंगे।
जनदर्शन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 4:30 बजे रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित संविधान गौरव दिवस संगोष्ठी में शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
संगोष्ठी में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति डॉ. गौतम भादुड़ी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगे। सांसद संतोष पाण्डेय भी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वहीं, मंत्री गजेंद्र यादव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री शाम 6 बजे एक निजी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार


