खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर/कवर्धा।भगवान शिव का महीना माने जाने वाला सावन आज से शुरू हो गया है। शिव मंदिरों में सुबह से भोले भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग महादेव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महदेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। वहीं कवर्धा के भोरमदेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ से आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
राजधानी रायपुर के खारुन तट पर विराजे हटकेश्वर महादेव में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंदिर में लोग श्रीफल, फूल-माला, दूध और बेलपत्र के साथ जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। इस बीच सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे की कोई परेशानी न हो सके। यह मंदिर काफी प्राचीन माना जाता है। इसकी अनेक मान्यताएं भी हैं।
भोरमदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भस्म आरती
कवर्धा के भोरमदेव मंदिर का सुबह 4 बजे पट खुला, जहां भोरमदेव बाबा की विशेष मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही भस्म आरती किया गया। मंदिर में सुबह से बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु जलाभिषेक और आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है।
जिलेभर में सावन पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है, ओम नमः शिवाय और बोल बम की जय घोष लग रहे हैं। बता दें भोरमदेव मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन ने सावन माह को देखते हुवे विशेष तैयारी की गई है।
Trending
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’


