Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रवि योग में आज सीता नवमी, जानें महत्व, पूजा विधि व मुहूर्त और माता सीता की आरती
- सुदर्शन के शतक पर भारी विराट और पडिक्कल की तूफानी फिफ्टी, RCB ने गुजरात को 5 विकेट से धो डाला
- बॉक्स ऑफिस पर अक्षय-प्रियदर्शन का ‘भूत’ सवार: 150 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’
- सावधान! चिलचिलाती धूप से आकर तुरंत ‘चिल्ड’ पानी पीना पड़ सकता है भारी: जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
- बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
- शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 96 लाख की बड़ी ठगी, दंपती के खिलाफ FIR
- मुख्यमंत्री साय 29 अप्रैल को लेंगे कैबिनेट बैठक
- प्रदेशवासियों को झुलसाएगी गर्मी, रायपुर में ‘ऑरेंज अलर्ट’: 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे पर कांग्रेस ने गहरा शोक प्रकट किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा हृदय विदारक है। कांग्रेस पार्टी मृतकों और घायलों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। इस दुर्घटना ने पूरे राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्द को व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं है। हम इस दुर्घटना के पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते है। इस हादसे के शोक में प्रदेश कांग्रेस ने कल के अपने सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
गांवों में लौटेगी शिक्षा की रौनक, पालकों और बच्चों में खुशी की लहर खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुंगेली जिले के 08 शिक्षकविहीन स्कूलों को अब 22 शिक्षक मिल गए हैं। यह कदम शासन के निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न की गई। युक्तियुक्तकरण के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले की पुलिस काे मुखबिरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ओड़िसा राज्य से मादक पदार्थ लेकर सुकमा होते हुए किसी बड़े शहर में खपाने के फिराक में ले जाने वाले है, उक्त सूचना पर थाना सुकमा की पुलिस ने कुम्हारास चेक पोस्ट नाक के पास 4 व्यक्ति बैग लेकर खड़े थे, पुलिस पार्टी को गाड़ी से उतरते देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछ-ताछ में आपना नाम 1. विजय विश्वास पिता बिमल विश्वास उम्र 32 वर्ष निवासी पटनमपारा सुकमा 2. बिजेन्द्र कुमार पिता सतवीर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाला में आरोपी विजय भाटिया को 11 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने पर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। ACB/EOW कोर्ट ने 14 दिन यानी 26 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस रिमांड के दौरान विजय भाटिया से शराब घोटाले से जुड़ी अहम जानकारियां मिली हैं। बता दें कि एक जून को छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार करने के साथ उसके भिलाई के नेहरू नगर स्थित ठिकानों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना कूकानार क्षेत्रांतर्गत डुनमपारा पुसगुन्ना के जंगल पहाड़ी इलाके में बुधवार काे हुई मुठभेड़ में 2 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे। सुरक्षाबलाें ने मारे गए नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया था । सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि डुनमपारा पुसगुन्ना के जंगल पहाड़ी इलाके में कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सलियों के उपस्थिति के आसूचना पर बीते कल बुधवार को जिला पुलिस बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुए थे। अभियान के दौरान बीते कल 2…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI171 आज एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। विमान ने दोपहर 1:17 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद यह पास के मेघाणी नगर क्षेत्र स्थित BJ मेडिकल कॉलेज कैंपस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दुर्घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट को भी आगामी आदेश तक रद्द कर दिया गया है। रायपुर एयरपोर्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के भाजपा कार्यालय में भारत सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज गुरूवार को आयेजित प्रेस वार्ता में कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग ने भाजपा सरकार की उपलब्धियाें बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समन्यव बनाकर काम कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम हम सबके सामने है। उन्हाेने कहा कि नक्सलवाद के समूल खात्मे के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है, आज सत्तर प्रतिशत नक्सलवाद खत्म हो चुका है। कभी देश के 46 जिलों में नक्सलवाद की छाया थी, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी है। उन्हाेने कहा कि सरकार हमेशा से शांति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-पाटन। नगर पंचायत पाटन मे खाद्य नागरिक आपूर्ति चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सभापति एवं वार्ड क्रमांक 04 अखरा की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने 16 जरुरत मंद परिवारों को किया राशन कार्ड भेट। इस तारतम्य श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा की राशन कार्ड, एक छोटा सा कागज़ है लेकिन इसका महत्व बहुत बड़ा है। यह हमें अनाज दिलाता है, और हमारे परिवार को सुखी और समृद्ध बनाता है।राशन कार्ड, एक पहचान पत्र है,जो हमें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करता है। यह हमें गरीबी से लड़ने में मदद करता है,और हमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का विमान क्रैश होने का एक वीडियो वायरल है। प्लेन में 242 लोग सवार थे। इसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। फ्लाइट AI171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उड़ान के महज पांच मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक दोपहर 1।10 बजे बोर्डिंग…

