खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना कूकानार क्षेत्रांतर्गत डुनमपारा पुसगुन्ना के जंगल पहाड़ी इलाके में बुधवार काे हुई मुठभेड़ में 2 हार्डकोर नक्सली मारे गए थे। सुरक्षाबलाें ने मारे गए नक्सलियों में एक महिला और एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया था । सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि डुनमपारा पुसगुन्ना के जंगल पहाड़ी इलाके में कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सलियों के उपस्थिति के आसूचना पर बीते कल बुधवार को जिला पुलिस बल एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान बीते कल 2 बजे स नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड में मारे गए 2 नक्सलियों की पहचान 5 लाख रुपये के इनामी पेदारास एलओएस कमांडर कटेकल्याण एरिया कमेटी (एसीएम) मुचाकी बामन निवासी चिकपाल थाना कटेकल्याण जिला दंतेवाड़ा एवं कटेकल्याण एरिया कमेटी की सदस्या अनीता अवलम निवासी बीजापुर क्षेत्र के रूप में की गई है।
मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री में 1 नग 5.56 एमएम इंसास राइफल, 1 नग भरमार बंदूक, 4 नग जिलेटिन, 10 नग डेटोनेटर, 17 नग इंसास जिंदा कारतूस, 5 राउंड का 12 बोर का जिंदा कारतूस, 1 नग साबुन बम, 1 टिफिन बम, वायर, सेफ्टी फ्यूज और अन्य नक्सल सामग्री शामिल है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


