नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया का विमान क्रैश होने का एक वीडियो वायरल है। प्लेन में 242 लोग सवार थे। इसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। फ्लाइट AI171 अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए रवाना हो रही थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बारे में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
उड़ान के महज पांच मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया। जानकारी के मुताबिक दोपहर 1।10 बजे बोर्डिंग होने के बाद विमान 1।17 बजे टेकऑफ हुआ। अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ होने के बाद शुरूआती कुछ मिनट तक उडान सामान्य रही। प्लेन के क्रैश होने के तुरंत बाद घटनास्थल से आसमान में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया है। विमान में कई देशों के नागरिकों समेत 169 भारतीय यात्री सवार थे।
राहत और बचाव का काम जारी
एनडीआरएफ की 90 सदस्यों वाली तीन टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। प्लेन क्रैश होने के बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा अहमदाबाद हॉर्स कैंप के पास हुआ, ये क्षेत्र सिविल हॉस्पिटल के पास है। विमान हादसे के बाद वहां पर सभी सड़कें बंद कर दी गई हैं। राहत और बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। DGCA की टीम हादसे की जांच के लिए रवाना हो गई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह
- सेवा की कहानी: बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार


