खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले की पुलिस काे मुखबिरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ओड़िसा राज्य से मादक पदार्थ लेकर सुकमा होते हुए किसी बड़े शहर में खपाने के फिराक में ले जाने वाले है, उक्त सूचना पर थाना सुकमा की पुलिस ने कुम्हारास चेक पोस्ट नाक के पास 4 व्यक्ति बैग लेकर खड़े थे, पुलिस पार्टी को गाड़ी से उतरते देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछ-ताछ में आपना नाम 1. विजय विश्वास पिता बिमल विश्वास उम्र 32 वर्ष निवासी पटनमपारा सुकमा 2. बिजेन्द्र कुमार पिता सतवीर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी गा्रम डाणी बालोठ थाना पचेरी जिला झुनझुनू (राजस्थान) 3. सतीश यादव पिता उमराव यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पोहनिया थाना सिगाना जिला झुनझुनू (राजस्थान) एवं 4 जोगा वैरागी पिता नीलकंथ बैरागी उम्र 37 वर्ष साकिन कुम्हाररास सुकमा हाल रामपुरम थाना गादीरास जिला सुकमा का होना बताया गया। इनके कब्जे से कुल 24 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हाेने से चाराे आराेपियाें काे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इनके कब्जे सेगिरफ्तार आराेपियाें में 1. विजय विश्वस पिता बिमल के कब्जे से गांजा 5 किलो 200 ग्राम 1 नग हिरो स्पेलेण्डर मोटर सायकल, 2. बिजेन्द्र कुमार पिता सतवीर के कब्जे से गांजा 9 किलो 950 ग्राम 3. सतीश यादव पिता उमराव के कब्जे से गांजा 5 किलो 450 ग्राम, एवं 4. जोगा वैरागी के कब्जे से गांजा 4 किलो बरामद किया गया। गिरफ्तार चाराें आराेपियाें के कब्जे से कुल 24 किलो 600 ग्राम गांजा परिवहन करते हुए पाया गया जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से आरोपियों के खिलाफ थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 41/2025 धारा 20 (B)(ii) (C) NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार काे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल किया गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक शिवानंद सिंह थाना प्रभारी सुकमा, उनि. जगतपाल सिंह, सउनि. राम कुमार पटेल, प्रआर. विजय ध्रुव, प्रआर. चेतन ध्रुर्वे, प्रआर. धनराज टेकान, प्रआर. सतीश जगत, आर. जितेन्द्र नेगी, आर. विनोद गोंड, आर. अरूण पोड़ियामी, महिला आर. गितिका वर्मा एवं अन्य थाना स्टाफ का योगदान रहा।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


